Home उत्तर प्रदेश शारदा विश्वविद्यालय ने मोहियापुर गांव में सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन
उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्ली/एनसीआर

शारदा विश्वविद्यालय ने मोहियापुर गांव में सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share

शारदा विश्वविद्यालय ने मोहियापुर गांव में सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने कानून और न्याय मंत्रालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतम बुद्ध नगर के सहयोग से मोहियापुर गांव में सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे सरकार द्वारा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम लाभ उठा सकें। इस अभियान के दौरान शारदा स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षिक अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के डॉ. वैशाली अरोड़ा और डॉ. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का एक और प्रमुख पहलू स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ग्रामीणों के साथ संवाद सत्रों के माध्यम से स्वच्छता और सतत स्वच्छता प्रथाओं के महत्व को उजागर किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने और सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।छात्रों ने कानूनी साक्षरता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

शारदा स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ ऋषिकेश दवे ने कहा कि ग्रामीण समुदाय को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना उनका सशक्तिकरण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शारदा स्कूल ऑफ लॉ भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को जारी रखेगा। कार्यक्रम में उवैस,सैयद, प्रियांशी, सिद्धार्थ एवं दीपांशु बसोया ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: कोर्ट ने दंपती को भेजा जेल, बेटे को 2 दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार...

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं विधान...

यूपी में स्टार्टअप को बड़ी सौगात देने की तैयारी, बिना टेंडर ही उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के...