Home नोएडा हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर क्लियो काउंटी नोएडा में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का सफल आयोजन
नोएडा

हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर क्लियो काउंटी नोएडा में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का सफल आयोजन

Share
Share

हिंदू नव वर्ष की पावन पूर्व संध्या पर क्लियो काउंटी सोसाइटी सेक्टर 121 नोएडा में एक भव्य एवं गरिमामय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसने उपस्थित जनसमूह को हंसी, व्यंग्य और साहित्य के रंगों से सराबोर कर दिया। यह उत्कृष्ट आयोजन क्लियो हिंदू पर्व समिति एवं क्लियो यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन नोएडा, गौतम बुद्ध नगर,में किया गया, जहां शहर के गणमान्य नागरिकों , सोसाइटी निवासियों एवं साहित्य प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आकर्षक सजावट और सुसंस्कृत माहौल ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम में आमंत्रित प्रख्यात एवं राष्ट्रीय स्तर के कवि श्री राजेश चेतन, राजेश अग्रवाल, श्रीमती बलविंदर कौर एवं युवा कवि उपेंद्र पांडे ने अपनी राष्ट्र प्रेम , समसामयिक एवं प्रेरक काव्य-पाठ में अपनी ओजपूर्ण, व्यंग्यात्मक एवं हास्य से भरपूर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके चुटीले अंदाज और प्रभावशाली अभिव्यक्ति ने सभागार में बार-बार ठहाकों की गूंज बिखेर दी।

इस आयोजन का उद्देश्य हिंदू नव वर्ष के आगमन को उल्लासपूर्वक मनाते हुए समाज में सकारात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन संस्कार एवं साहित्य के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करना रहा।

आयोजन का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री बीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया । आयोजन की सफलता में समिति के श्री राजेश दत्ता , आनंद श्रीवास्तव , विवेक अग्रवाल , अनिल धवन, परमानंद बत्रा, विनय , अमरेश पटनायक एवं मानवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता बताया।
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता नजर आया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे ने धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

नोएडा, 5 सितंबर 2026। इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे द्वारा श्री श्री राधा गोविंद...

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय...

नेपाल की त्रासदी पर नोएडा में छलका दर्द, नेपाली समुदाय ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

सेक्टर-34 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के...

अधिवक्ताओ की समस्याओं को लेकर जिला जज से मिले अधिवक्ता

नीरज भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में आज सम्मानित साथी अधिवक्तागण कोर्ट परिसर...