Home ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों बुजुर्ग महिलाओं पर हमले बढ़े
ग्रेटर नोएडा

सेक्टर बीटा-1 में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों बुजुर्ग महिलाओं पर हमले बढ़े

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों द्वारा लोगों, विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं, पर हमले किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
ताज़ा घटना में सेक्टर बीटा-1 निवासी रैनू वर्मा को आवारा कुत्ते ने काट लिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। अब तक तीन महिलाओं को कुत्ते काट चुके हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गए हैं।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का टीकाकरण (रेबीज इंजेक्शन) और नसबंदी अभियान जल्द से जल्द चलाया जाए।
इसके बावजूद प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़े हादसे हो सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट के श्रेय पर सियासत तेज, सीएम योगी के बयान से महेश शर्मा को मिली बढ़त

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को बुलंदशहर में हुई रैली ने गौतमबुद्ध...

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज जेपी...