Home राजस्थान ज्ञान गंगा महोत्सव में दुनिया नहीं, खुद को बदलने का प्रयास करें : आचार्य पुलकसागर
राजस्थान

ज्ञान गंगा महोत्सव में दुनिया नहीं, खुद को बदलने का प्रयास करें : आचार्य पुलकसागर

Share
Share

15 अगस्त से चित्रकूटधाम में सर्व समाज के लिए महोत्सव का आगाज, भामाशाह अशोक पाटनी निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचे दर्शन करने

भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) राष्ट्र संत आचार्य मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज ने कहा कि जीवन में हमारे कर्म ही तय करते हैं कि पाप भारी होगा या पुण्य। 15 से 30 अगस्त तक चित्रकूटधाम में होने वाले ज्ञान गंगा महोत्सव में दुनिया को बदलने के बजाय स्वयं को बदलने का प्रयास करना है। चातुर्मास आत्मनिरीक्षण, संयम और आत्मकल्याण की साधना का पर्व है।

शास्त्रीनगर के सूर्यमहल में धर्म संदेश देते हुए आचार्यश्री ने कहा कि जिनका समय जिनवाणी सुनने में बीतता है, उनका पुण्य प्रबल होता है। कषाय को जीतने के लिए अपने स्वभाव में लौटना होगा। मोक्ष की राह वही है जो आत्मा के कल्याण की ओर ले जाए।

निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचे अशोक पाटनी

आचार्यश्री के दर्शन-वंदन और धर्मचर्चा के लिए जैन समाज के प्रमुख भामाशाह एवं श्रेष्ठी अशोक पाटनी पत्नी सुशीला पाटनी के साथ बुधवार को निजी हेलीकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंचे। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, संयोजक मनीष शाह, सह संयोजक लोकेश अजमेरा सहित समाजजनों ने उनका स्वागत किया। पाटनी दंपति ने आचार्यश्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भीलवाड़ा में पहली बार हो रहे चातुर्मास पर प्रसन्नता जताई।

15 अगस्त से गूंजेगी ज्ञान की गंगा

चातुर्मास समिति के अनुसार 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे चित्रकूटधाम में सर्व समाज के लिए ज्ञान गंगा महोत्सव का शुभारंभ होगा। राष्ट्रभक्ति संदेश और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 16 से 30 अगस्त तक सुबह 8.30 से 10 बजे तक प्रवचन होंगे। 19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर विशेष आयोजन होंगे।

महोत्सव में भीलवाड़ा सहित राजस्थान और देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सूर्यमहल में भी प्रतिदिन सुबह धर्म संदेश तथा शाम 7 से 8 बजे तक आनंद यात्रा एवं आरती में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

ओबीसी सूची में ‘घांची’ और ‘तेली’ प्रविष्टियों को एक करने की मांग, उपनामों को भी शामिल करने की उठी आवाज भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया)...

डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धान्त वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में भी प्रासंगिक है- प्रो.करूणेश सक्सेना

भीलवाड़ा: संगम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर.रंगनाथन...

Related Articles

विद्यालय व दादू दयाल बगीची में 31 पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

फुलेरा (रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी)। आजादी के महा उत्सव की पूर्व संध्या पर...

34 साल पुराना इंतजार खत्म, शहरी सेवा शिविर में 1990 की फाइल का मौके पर निस्तारण

24 पट्टे, 9 निर्माण स्वीकृतियां और 6 नाम हस्तांतरण पत्र जारी फुलेरा...

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

धौलपुर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत...