बेटे ने पिता समेत नामजद लोगों पर लगाया हमला कर 50 हजार रुपए लूटने का आरोप, एसपी से लगाई गुहार
भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) जिले के पारोली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देवकिशन सुथार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपने पिता उदयलाल सुथार, बेटे घनश्याम सुथार, शंकर सुथार सहित अन्य नामजद लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जेब से 50 हजार रुपए निकालने का गंभीर आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक देवकिशन ईरास-भीलवाड़ा रोड से गुजर रहा था, तभी आरोपियों ने उसकी गाड़ी रुकवाकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमले में बांस की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता उदयलाल मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
देवकिशन ने थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी से हस्तक्षेप की मांग की है। उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कथित तौर पर छीनी गई 50 हजार रुपए की राशि बरामद कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।
हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही पुष्टि हो सकेगी। पुलिस कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
Leave a comment