श्री श्याम सेवा परिवार एवं कृष्णा सरोवर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा है भव्य कार्यक्रम, महिलाओं और बच्चे ले रहे हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा
स्पेशल रिपोर्ट करतार सिंह
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के पावन अवसर पर श्री श्याम सेवा परिवार एवं कृष्णा सरोवर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णा सरोवर कॉलोनी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री कंठ महादेव मंदिर के सामने सेंट्रल पार्क कान्हा मार्ग पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा आयोजन स्थल पर तिरंगे की शान के साथ हरियाली तीज की पारंपरिक रंगत से माहौल को उत्सवमय मनाया जाएगा
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी साथ ही साथ उपस्थित लोगों द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों और युवाओं में देशभक्ति का खासा उत्साह देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
वहीं हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधानों में सजकर तीज उत्सव में भाग लिया जाएगा। झूले, तीज गीत, लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महिलाओं एवं बच्चों द्वारा जमकर उत्सव का आनंद लिया जाएगा कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी से आयोजन की रौनक और बढ़ती हुई नजर आएगी
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, सहयोग और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का कार्य भी करते हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है, वहीं हरियाली तीज हमारी समृद्ध लोक परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने वाला पर्व है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया जाएगा कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों के अंदर सेंट्रल पार्क में बड़ी संख्या में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन सैलाब देखने को मिलेगा और साथ ही साथ राजस्थानी परंपराओं के साथ आयोजन को सफल बनाया जाएगा
श्री श्याम सेवा परिवार एवं कृष्णा सरोवर विकास समिति की ओर से सभी कॉलोनीवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया जाएगा आयोजन के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
देशभक्ति के रंग में रंगा कृष्णा सरोवर और हरियाली तीज की खुशियों से महका आयोजन स्थल—कार्यक्रम ने दिया एकता, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का संदेश।
Leave a comment