Home राजस्थान मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ मनियां कस्बा, दुकानों में घुसा नालों का पानी; नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की खुली पोल
राजस्थान

मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ मनियां कस्बा, दुकानों में घुसा नालों का पानी; नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

Share
Share

​धौलपुर। जिले के मनियां उपखण्ड में शुक्रवार रात्रि और शनिवार दोपहर बाद हुई झमाझम मूसलाधार बारिश ने पूरे कस्बे को जलमग्न कर दिया। बारिश के कारण कस्बे की रफ्तार थम सी गई और हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। ​बारिश का सबसे ज्यादा असर कस्बे के निचले इलाकों में देखने को मिला। मांगरोल रोड, मुख्य बाजार, नेहरू पार्क, फूलपुर मोड़ और मनियां तहसील परिसर तक में कई फीट पानी जमा हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि नेशनल हाईवे और अन्य सहायक सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी बहता रहा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ​मुख्य बाजार में जल निकासी (ड्रेनेज system) की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नालों का गंदा और बदबूदार पानी दुकानों के अंदर घुस गया। इससे व्यापारियों का सामान भी भीग गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई। ​इस भीषण जलभराव ने नगरपालिका प्रशासन के नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है। समय रहते नालों और नालियों की तली झाड़ सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर उफन पड़ा। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने और नालों की सफाई करवाने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी उप शाखा के चुनाव सम्पन्न

धौलपुर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संघ पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य...

सैंपऊ थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में किया खुलासा

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस व वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ मनोहर लाल मीना...

Related Articles

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, फोटो-वीडियोग्राफी के लिए भी लेनी होगी अनुमति

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और खामियों...

देशभक्ति और संगीत के सुरों से सजी “जश्न-ए-आजादी” की यादगार शाम

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “गीत गाता चल परिवार”, धौलपुर द्वारा...

बजरंग दल ने बनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

धौलपुर। विभाजन स्मृति और देश की एकता पर जोर देते हुए बजरंग...