Home राजस्थान बजरंग दल ने बनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
राजस्थान

बजरंग दल ने बनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

Share
Share

धौलपुर। विभाजन स्मृति और देश की एकता पर जोर देते हुए बजरंग दल द्वारा प्रखण्ड धौलपुर इकाई ने अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष विहिप गम्भीर सिंह परमार ने कई उदाहरण देते हुए इतिहास स्मरण और नई पीढ़ी को जागरूक करने की बात कही। महंत हनुमान दास के सानिध्य में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती की। धौलपुर में में 16 अगस्त 2026 को गंगा बाई की बगीची धौलपुर में अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता जिला महाविधालय प्रमुख डॉ सुमित राणा ने सभी कार्यकर्ताओ को अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत और भारतीयता का स्मरण कराया एवं वैदिक भारत में बौद्धिक ज्ञान की चर्चा की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए विस्मृति के आवरण को हटाकर इतिहास का स्मरण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश के विभाजन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों भाई बहनों को विस्थापित होना पड़ा और उन लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त , सन 2021 से भारत विभाजन स्मृति दिवस के रूप में भारत सरकार द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यह दिवस विभाजन के दौरान अनेक भारतीयों को हुई पीड़ा को याद करता है। इस दिवस का उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन को रोकना, सामाजिक सदभाव, एकता और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूती की याद दिलाना है। देश विरोधी षड्यंत्रों से सावधान रहने का आह्वान किया डीप स्टेट के चल रहे देश के विरुद्ध षडयंत्रों से सावधान रहने का आवाहन किया। साथ ही आज यह संकल्प लेना है कि हम सभी लोगों को इस खतरे का विशेष रूप से नई पीढ़ी के बच्चों को समझना आवश्यक है। मुख्य वक्ता के संबोधन के पश्चात राम शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया। और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र में द्वीप जलाकर भारत माता की आरती की। मंच का संचालन नरेश कुमार द्वारा किया गया ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी उप शाखा के चुनाव सम्पन्न

धौलपुर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संघ पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य...

सैंपऊ थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में किया खुलासा

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस व वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ मनोहर लाल मीना...

Related Articles

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, फोटो-वीडियोग्राफी के लिए भी लेनी होगी अनुमति

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और खामियों...

देशभक्ति और संगीत के सुरों से सजी “जश्न-ए-आजादी” की यादगार शाम

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “गीत गाता चल परिवार”, धौलपुर द्वारा...