Home राजस्थान देशभक्ति और संगीत के सुरों से सजी “जश्न-ए-आजादी” की यादगार शाम
राजस्थान

देशभक्ति और संगीत के सुरों से सजी “जश्न-ए-आजादी” की यादगार शाम

Share
Share

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “गीत गाता चल परिवार”, धौलपुर द्वारा “जश्न-ए-आजादी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन 16 अगस्त 2026 की शाम गौरव पथ स्थित श्याम कॉम्प्लेक्स में किया गया, जिसमें धौलपुर के संगीत प्रेमियों के साथ-साथ “सुरों के राही परिवार”, बाड़ी एवं बसेड़ी के संगीत प्रेमियों ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शाम देशभक्ति, कला और संस्कृति के नाम रही। गायकी के साथ-साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां, भावपूर्ण कवितापाठ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विविध रंग भर दिए। कार्यक्रम में धौलपुर से निहालगंज SHO श्री देवेंद्र शर्मा, श्रीमती इंदिरा जिंदल, विवेक कटारा, आनंद पाराशर, बॉबी गर्ग, उत्तम चंद गोयल, गौरव गर्ग, अजय शर्मा, मनमोहन मथुरिया, श्रीमती रेखा झा, रंजीत दिवाकर, रामकिशोर शर्मा तथा बाड़ी से राजकुमार गोयल, हरिओम बंसल, अमित बंसल, श्रीमती निरमा सिंघल, सुधाकर मंगल, राजीव बंसल, राजीव मंगल, श्रीमती दीक्षा मंगल, नीरज मंगल तथा बसेड़ी से अंकुर गर्ग जी ने देशभक्ति के गाने – जैसे ऐ मेरे वतन के लोगों, दिल दिया है जान भी देंगे, मेड इन इंडिया, है प्रीत जहां की रीत सदा, मेरा जूता है जापानी, यह देश है वीर जवानों का आदि गाकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया; डॉ रामअवतार अग्रवाल जी ने देशभक्ति की कविता सुनाई; साथ ही श्रीमती सपना गर्ग तथा बाड़ी के सुनील गर्ग – शालिनी गर्ग ने मंच पर अपनी नृत्य की प्रतिभाएं दिखाईं।

गीत गाता चल परिवार, धौलपुर की ओर से गौरव गर्ग ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया, और कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति और उत्साह से कार्यक्रम की रौनक कई गुना बढ़ गई और “जश्न-ए-आजादी” की यह शाम सभी के लिए एक यादगार संगीतमय एवं सांस्कृतिक अनुभव बन गई। कार्यक्रम का संचालन गीत गाता चल के फाउंडर उत्तम गोयल ने किया। उन्होंने बताया कि गीत गाता चल धौलपुर जिले के ऐसे संगीत प्रेमियों का समूह है जिसमें पेशेवर गायकों को छोड़कर गायकी का शौक रखने वाले व्यक्ति जैसे व्यापारी, सरकारी अधिकारी, डॉक्टर्स, शिक्षक, अधिवक्ता आदि जुड़े हुए हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि कला और संगीत लोगों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं और भविष्य में भी गीत गाता चल परिवार द्वारा ऐसे सांस्कृतिक, संगीतमय एवं देशभक्ति से जुड़े आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी उप शाखा के चुनाव सम्पन्न

धौलपुर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संघ पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य...

सैंपऊ थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में किया खुलासा

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस व वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ मनोहर लाल मीना...

Related Articles

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, फोटो-वीडियोग्राफी के लिए भी लेनी होगी अनुमति

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और खामियों...

बजरंग दल ने बनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

धौलपुर। विभाजन स्मृति और देश की एकता पर जोर देते हुए बजरंग...