दशहरा मैदान में सुबह 9:15 बजे होगा मुख्य समारोह
सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांभरलेक में ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त को सुबह 9:15 बजे दशहरा मैदान में किया जाएगा। समारोह का आयोजन नगर पालिका मंडल सांभरलेक के तत्वावधान में होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका सांभरलेक द्वारा की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
Leave a comment