Home ग्रेटर नोएडा जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन
ग्रेटर नोएडा

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से रखे जाने को लेकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें 22 अगस्त 2026 को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश फेस -1 नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आर्यों के महासम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के संयोजक डॉ राकेश कुमार आर्य द्वारा की गई। डॉ आर्य ने बताया कि इस सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह द्वारा की जाएगी। सम्मेलन में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश जी महाराज , अंतरराष्ट्रीय संत और उत्तर प्रदेश विद्या आर्य सभा के प्रधान स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सतपाल सिंह व महात्मा जितेंद्र भाटिया सहित कई विद्वानों और आर्य नेताओं द्वारा संबोधन दिया जाएगा।
डॉ आर्य ने उपस्थित आर्यजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी यह मांग लंबे समय से चली आ रही है। जिस पर केंद्र सरकार और प्रदेश की योगी सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी 22 अगस्त को होने वाले महासम्मेलन में आंदोलन की अग्रिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उन सभी लोगों से मिलने का प्रयास किया जाएगा जिनके माध्यम से उपरोक्त कार्य संपन्न होना संभावित है। कार्यक्रम की भावी रूपरेखा उपरोक्त महासम्मेलन में ही तय की जाएगी। इस बैठक में आर्य प्रतिनिधि सभा गौतम बुद्ध नगर के संरक्षक श्री देवेंद्र सिंह आर्य, ब्रह्मचारी आर्य सागर, कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ धर्मप्रकाश आर्य, देव मुनि जी महाराज, डॉ युद्धवीर सिंह आर्य, डॉ विद्यासागर वर्मा, चमन शास्त्री, सम्मेलन के कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह आर्य, महावीर सिंह आर्य व मुकेश नागर एडवोकेट,मंत्री पंडित धर्मवीर आर्य, द्वारा विचार व्यक्त किए गए। सभी वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि स्वामी दयानंद जी महाराज का अपना ऐतिहासिक महत्व है।जिनको कांग्रेस की सरकारों ने उपेक्षित किया, परंतु मोदी जी से विशेष अपेक्षा की जाती है कि वह मूल रूप से गुजरात के रहने वाले स्वामी दयानंद जी महाराज को उनका सम्मान अवश्य प्रदान करेंगे।
इस विशेष बैठक में सम्मेलन के राजस्थान से श्री हरिश्चंद्र शास्त्री, मास्टर विजेंद्र सिंह भमरोला, श्री जगत सिंह नागर , श्री अजय कुमार आर्य एडवोकेट ( गाजियाबाद ) ,श्री बलबीर सिंह आर्य, श्री राहुल आर्य ( इमलिया) ,श्री बाबूराम आर्य नोएडा , भाषा प्रचारिणी सभा के जिला अध्यक्ष ब्रह्मचारी आर्य सागर ,मास्टर कृपाल सिंह आर्य, श्री मनु देव आर्य, आर्य समाज सिकंदराबाद से उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राठी, श्री नरेश आर्य,डॉ. श्री ऋषि आर्य , श्री पन्नालाल आर्य, श्री शीशराम आर्य , श्री किशन आर्य, मंत्री श्री हेमसिंह आर्य सचिव मास्टर विजय सिंह आर्य, आर्य समाज मुर्शदपुर से श्री राजेंद्र सिंह आर्य, आर्य समाज तिलपता से पवन सिंह आर्य, महाशय किशनलाल आर्य, आर्य समाज सूरजपुर से देवदत्त आर्य, सुभाष आर्य,आर्य समाज अस्तौली से प्रधान गिरिराज आर्य व श्री सुदेश आर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा नं. 4186, जो कि राजस्व अभिलेखों में “गैर मुमकिन रास्ता” के...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट सर्वे में अतिक्रमण की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई अधूरी दोषी...

Related Articles

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गौतमबुद्ध नगर में निकली तिरंगा यात्रा

गौतमबुद्ध नगर, 20 अगस्त 2026। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन...

आरडब्ल्यूए सेक्टर बीटा-1 द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव में ज्योति वशिष्ठ बनीं मिस तीज-2026

आरडब्ल्यूए सेक्टर बीटा-1 द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव-2026 हर्षोल्लास उत्साह और पारंपरिक...

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बीटा-1 आरडब्ल्यूए ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे को दी सलाम...

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

14 अगस्त , ग्रेनो, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित तीज...