Home राजस्थान भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, 175 महिलाओं ने धारण किए कलश
राजस्थान

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, 175 महिलाओं ने धारण किए कलश

Share
Share

ड्योढ़ी-कोड़ी। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी ड्योढ़ी-कोड़ी क्षेत्र में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में 175 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कथावाचक पूज्य श्री दयाल महाराज गौड़ को रथ में विराजमान कर श्रद्धालुओं ने यात्रा निकाली।
घोड़ों की सवारी और जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा ड्योढ़ी-कोड़ी के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर, कोड़ी पहुंची। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में गलता पीठाधीश्वर संपत कुमार महाराज एवं युवाचार्य राघवेंद्राचार्य महाराज, जयपुर का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ।
मंदिर परिसर में आरती, हवन एवं पूजा-अर्चना के बाद भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया और श्री शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्तिमय वातावरण में कथा का श्रवण किया।
भाईचारे की मिसाल: कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला जब मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कथावाचक पूज्य दयाल महाराज गौड़ का स्वागत किया। इस दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार कथा का समापन 26 अगस्त को होगा। समापन अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर मंदिर पुजारी चंद्रप्रकाश गौड़, विजय गौड़, मुख्य यजमान दयाशंकर गौड़, रामावतार शर्मा, राजेश जैन, रामस्वरूप शर्मा, ज्वाला प्रताप सिंह, नंद सिंह, गिरिराज शर्मा, राजेश शर्मा, प्रताप दुधवाल, राजपाल सिंह, महेश सैन, केसाराम कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा नं. 4186, जो कि राजस्व अभिलेखों में “गैर मुमकिन रास्ता” के...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट सर्वे में अतिक्रमण की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई अधूरी दोषी...

Related Articles

धौलपुर के मनियां में ओवरब्रिज के बावजूद रास्ता कठिन, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

​धौलपुर। जिले के मनियां कस्बे में मांगरोल रोड पर अंडरपास निर्माण की...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट

जयपुर: रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर...

महंत अर्जुन दास जी महाराज ने किया शिलालेख का अनावरण

सांभर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी श्री दादू साधना धाम सांभर में संत शिरोमणि...