Home राजस्थान फुलेरा नगर पालिका वार्ड 12 में ऊर्जावान सेवाभाभी सरदार सिंह चौधरी ने भाजपा से पेश किया जनसेवा और विकास का संकल्प, बेटे और भाई के फर्ज निभाएंगे, वार्ड नंबर 12 को नंबर वन के दर्जा देंगे यही मेरी भूमिका है
राजस्थान

फुलेरा नगर पालिका वार्ड 12 में ऊर्जावान सेवाभाभी सरदार सिंह चौधरी ने भाजपा से पेश किया जनसेवा और विकास का संकल्प, बेटे और भाई के फर्ज निभाएंगे, वार्ड नंबर 12 को नंबर वन के दर्जा देंगे यही मेरी भूमिका है

Share
Share

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका मंडल फुलेरा के वार्ड नंबर 12 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद के उम्मीदवार सरदार सिंह चौधरी ने चुनाव को लेकर अपना विजन जनता के सामने रखा है। उन्होंने “आपका साथ, हमारा संकल्प—विकास, विश्वास और समर्पण के साथ” का संदेश देते हुए वार्ड के सर्वांगीण विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।
सरदार सिंह चौधरी ने कहा कि जनसेवा ही उनका धर्म है और वार्ड की जनता के विश्वास को मजबूत बनाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है और जनता के सहयोग से वार्ड 12 में विकास कार्यों को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी जताया।
भाजपा प्रत्याशी के प्रचार संदेश में विकास, विश्वास, जनसेवा और समर्पण को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। चुनावी माहौल के बीच वार्ड 12 में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं और प्रत्याशी लगातार मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन की अपील कर रहे हैं।
सरदार सिंह चौधरी ने कहा— “आपका विश्वास और आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। वार्ड के विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

भारतीय स्टेट बैंक, कलेक्ट्रेट कचहरी शाखा, धौलपुर में सिक्का एवं नोट मेले का आयोजन

धौलपुर। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कलेक्ट्रेट कचहरी शाखा, धौलपुर द्वारा आज,19 अगस्त 2026 को एक विशेष “सिक्का एवं नोट मेला” (Coin and...

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 की हुई घोषणा, घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता हुई लागू जिले में दो चरणों में होगा मतदान

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा राज्य में एक राज्य...

Related Articles

हरियालो राजस्थान के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वितरित किए पौधे

धौलपुर। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द...

ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के रक्तदान शिविर में हुआ 51 यूनिट रक्तदान

धौलपुर। ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के तत्वाधान में समाजसेवी श्रेयांश सिकरवार के...

नाकाबंदी के दौरान जिले भर में 1512 वाहनों को किया गया चैक, नाकाबंदी के दौरान 184 वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले में कानून...

नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों से सावधान रहें, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने नगर निकाय एवं पंचायती राज...