Home राजस्थान जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित
राजस्थान

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

Share
Share

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा प्रभाग (RERF) जयपुर जिले के सांभरलेक शाकंभरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के तत्वावधान में 23 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कुल 113 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदान से प्राप्त रक्त जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिविर की सफलता पर ब्रह्माकुमारीज परिवार की ओर से सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
आयोजकों ने कहा कि “आपने रक्त दिया, किसी को जीवन मिला” की भावना के साथ आयोजित यह अभियान मानवता, सेवा और सद्भाव की मिसाल है। रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज में लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारों और चुनावों में शांति-सौहार्द को लेकर सीएलजी बैठक

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) आगामी रक्षाबंधन, बारावफात तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी...

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन

ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से...

Related Articles

राजाखेड़ा में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, एकजुटता पर जोर

धौलपुर। नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा ने राजाखेड़ा और मनियां...

सैंपऊ में भगवान लवकुश जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

धौलपुर। कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लवकुश जयंती के पावन अवसर...

श्रावण की एकादशी पर शिक्षकों ने भंडारे का किया आयोजन

धौलपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से सर्किट...