फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका मंडल फुलेरा के वार्ड नंबर 12 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद के उम्मीदवार सरदार सिंह चौधरी ने चुनाव को लेकर अपना विजन जनता के सामने रखा है। उन्होंने “आपका साथ, हमारा संकल्प—विकास, विश्वास और समर्पण के साथ” का संदेश देते हुए वार्ड के सर्वांगीण विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।
सरदार सिंह चौधरी ने कहा कि जनसेवा ही उनका धर्म है और वार्ड की जनता के विश्वास को मजबूत बनाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है और जनता के सहयोग से वार्ड 12 में विकास कार्यों को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी जताया।
भाजपा प्रत्याशी के प्रचार संदेश में विकास, विश्वास, जनसेवा और समर्पण को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। चुनावी माहौल के बीच वार्ड 12 में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं और प्रत्याशी लगातार मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन की अपील कर रहे हैं।
सरदार सिंह चौधरी ने कहा— “आपका विश्वास और आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। वार्ड के विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।”
Leave a comment