जयपुर में Makeup Master Class का आयोजन, प्रोफेशनल्स ने सिखाई आधुनिक तकनीकें
दीक्षा तंवर की मेकअप मास्टर क्लास, RIC में 2 सितंबर को देशभर के प्रतिभागी को सिखाई एडवांस तकनीक
मेकअप मास्टर क्लास में छाया फैशन का जलवा,अमोली बुटीक के डिजाइनर कलेक्शन ने बटोरी वाहवाही
अमोली बूटीक ने डिजाइनर कपड़ों की रेम्प पर उतारी श्रंखला
अमोली बूटीक की डायरेक्टर अंजलि शरण व गौरी को-डायरेक्टर ने बताया कि हमारे यहां वर्तमान में प्रचलित डिजाइनर कपड़ों की विशेष वैरायटी है। मेकअप मास्टर क्लास में सजा फैशन का मंच,अमोली बुटीक ने डिजाइनर परिधानों की रेंज रैम्प पर उतारी
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आज आयोजित मेकअप मास्टर क्लास के दौरान मेकअप और फैशन का खूबसूरत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में अमोली बुटीक की ओर से डिजाइनर कपड़ों की आकर्षक श्रृंखला रैम्प पर प्रस्तुत की गई।मॉडल्स ने विभिन्न डिजाइनर परिधानों में कैटवॉक कर फैशन के बदलते ट्रेंड और पारंपरिक अंदाज के आधुनिक मेल को प्रदर्शित किया।
मेकअप मास्टर क्लास में प्रतिभागियों को मेकअप,हेयर स्टाइलिंग,फोटोग्राफी और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।इसी दौरान अमोली बुटीक के डिजाइनर परिधानों ने कार्यक्रम में मौजूद फैशन प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।
अमोली बुटीक की डायरेक्टर अंजलि शरण और को-डायरेक्टर गौरी ने बताया कि उनके बुटीक में वर्तमान फैशन ट्रेंड के अनुरूप डिजाइनर कपड़ों की विशेष वैरायटी उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक भारतीय परिधानों के साथ आधुनिक डिजाइन और स्टाइल को भी शामिल किया जा रहा है।
कार्यक्रम में दीक्षा तंवर मेकओवर्स स्टूडियो एंड एकेडमी की ओर से जयपुर में विशेष मेकअप मास्टर क्लास का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मेकअप,हेयर स्टाइलिंग और फोटोग्राफी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई।
रैम्प पर प्रस्तुत श्रृंखला में आकर्षक डिजाइन,बेहतर फैब्रिक और आधुनिक स्टाइल का संयोजन नजर आया।कार्यक्रम के दौरान फैशन एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और प्रतिभागियों ने डिजाइनर कलेक्शन की सराहना की।अमोली बुटीक की प्रस्तुति ने मेकअप मास्टर क्लास को फैशन के रंगों से भी खास बना दिया।
Leave a comment