Home राजस्थान 79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा आरी गांव
राजस्थान

79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा आरी गांव

Share
Share

धौलपुर। आजादी के 79 साल बाद भी आरी गांव के ग्रामीण कच्चे, कीचड़युक्त रास्ते और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार को समस्या से अवगत कराया। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कीड़े-मच्छरों के कारण बीमारीयों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को कई बार अवगत कराने तथा ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
समस्या की जानकारी मिलने पर जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी ग्रामीणों को  नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सुखवेन्द्र सिंह परमार ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित समय में रास्ते की समस्या और जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे ग्रामीणों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों ने सुखवेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में आंदोलन में सहयोग करने की सहमति जताते हुए प्रशासन से तत्काल रास्ते की मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनका रास्ता बहाल नहीं किया गया तो वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे और किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बिरजा गांव हीरामन बाबा की जात में नहाने के दौरान हादसा, युवक को बचाने तालाब में डूबे आठ लोग,चार महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया,अस्पताल भर्ती

धौलपुर। आंगई थाना क्षेत्र की बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा के मंदिर पर जात करने गए मोरोली गांव के कुछ लोग...

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड अध्यक्ष बने जीतेंद्र कंसाना 

धौलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर खंड बाड़ी की साधारण सभा का आयोजन शहर के...

Related Articles

कांग्रेस से दुखी लोगों से संपर्क करे, भाजपा की ओर प्रेरित करे अशोक परनामी

धौलपुर। जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न...

सरमथुरा में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, साहनी पाड़ा में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान शुरू

धौलपुर। सरमथुरा कस्बे के साहनी पाड़ा इलाके में डेंगू का पहला मरीज...

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम...