Home राजस्थान कांग्रेस से दुखी लोगों से संपर्क करे, भाजपा की ओर प्रेरित करे अशोक परनामी
राजस्थान

कांग्रेस से दुखी लोगों से संपर्क करे, भाजपा की ओर प्रेरित करे अशोक परनामी

Share
Share

धौलपुर। जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर संभाग चुनाव प्रभारी अशोक परनामी रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक परनामी ने कहा कि आम जनता के लिए यह सुनहरा अवसर है नगर परिषद में भाजपा की सरकार बनाएं धौलपुर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बन जाता है तो विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे, परनामी ने कहा कि धौलपुर में सांसद और विधायक दोनों में से कोई भी नहीं है धौलपुर की बात रखने वाला कोई जन प्रतिनिधि है सांसद और विधायक दोनों में से कोई भी धौलपुर की बात रखने वाला नहीं है यह धौलपुर की जनता के लिए सुनहरा अवसर है भारतीय जनता के लिए सुनहरा अवसर है भाजपा का बोर्ड गठित होते ही धौलपुर में विकास की आवाज बुलंद होगी नगर परिषद के माध्यम से रुके हुए विकास के कार्य शुरू हो जाएगे आम जनता को राहत मिलेगी, कांग्रेस से दुखी जनता के घर घर जाएं और भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें पिछले पांच साल में कांग्रेस द्वारा संचालित बोर्ड ने धौलपुर को गर्त में ला दिया है, अब हमें धौलपुर का नवनिर्माण करना है घर-घर मोहल्ले मोहल्ले जाकर भाजपा के पार्षदों के समर्थन में जनता को प्रेषित कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराए जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा की घड़ी आ गई है हमें प्रत्येक वार्ड से भाजपा को विजय दिलानी है मंच पर धौलपुर जिला प्रभारी सत्येंद्र गोयल, धौलपुर चुनाव संयोजक जगमोहन बघेल एवं किशनचंद शर्मा, धौलपुर चुनाब प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा, धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर शिवचरन कुशवाहा, सहसंयोजक जयवीर पोसवाल एवं सत्येंद्र पाराशर, पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, आज मंच पर उपस्थित रहे l

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बिरजा गांव हीरामन बाबा की जात में नहाने के दौरान हादसा, युवक को बचाने तालाब में डूबे आठ लोग,चार महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया,अस्पताल भर्ती

धौलपुर। आंगई थाना क्षेत्र की बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा के मंदिर पर जात करने गए मोरोली गांव के कुछ लोग...

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड अध्यक्ष बने जीतेंद्र कंसाना 

धौलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर खंड बाड़ी की साधारण सभा का आयोजन शहर के...

Related Articles

79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा आरी गांव

धौलपुर। आजादी के 79 साल बाद भी आरी गांव के ग्रामीण कच्चे,...

सरमथुरा में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, साहनी पाड़ा में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान शुरू

धौलपुर। सरमथुरा कस्बे के साहनी पाड़ा इलाके में डेंगू का पहला मरीज...

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम...