Home राजस्थान स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का द्वितीय चरण 7 से 30 सितम्बर तक
राजस्थान

स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का द्वितीय चरण 7 से 30 सितम्बर तक

Share
Share

धौलपुर। मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 7 से 30 सितम्बर तक किया जाएगा। अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर घर-घर सर्वे, बुखार रोगियों की पहचान, सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वल गतिविधियां तथा व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि बरसात के बाद मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरों की ट्रांसमिशन श्रृंखला को तोड़ने के लिए समय पर मच्छररोधी गतिविधियां एवं प्रभावी सर्विलांस बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने क्षेत्र में आशा, एएनएम एवं सीएचओ की टीमों के माध्यम से घर-घर सर्वे करवाने तथा एलएचवी, पीएचएम एवं मल्टी पर्पज वर्कर के माध्यम से नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बुखार रोगियों का सर्वे एवं स्लाइड, जांच के लिए सैंपल एकत्रण, घरों में मच्छरों के लार्वा की जांच, लार्वा पाए जाने वाले स्रोतों का निस्तारण तथा लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य दल लोगों को घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर एवं पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने तथा मच्छररोधी उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतराम मीणा ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के साथ समन्वय कर सोर्स रिडक्शन एवं एंटीलार्वल गतिविधियों को गति दी जाएगी। नगर परिषद के सफाई कर्मियों को लार्वा की पहचान एवं एंटीलार्वल गतिविधियों का प्रशिक्षण एवं डेमोस्ट्रेशन दिया जाएगा। इसके साथ ही नालियों की सफाई, आवश्यकतानुसार एमएलओ का उपयोग, पानी की टंकियों एवं जलभराव वाले स्थानों की सफाई, फॉगिंग तथा सड़क पर बने गड्ढों को भरने जैसी गतिविधियां सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि लार्वा पाए जाने वाले घरों में नियमानुसार नोटिस एवं चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग के सहयोग से फॉगिंग एवं अन्य मच्छररोधी गतिविधियां करवाई जाएंगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य दलों द्वारा आमजन को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपने घर एवं आसपास पानी जमा नहीं होने दें और बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं उपचार करवाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सचिव रेखा यादव ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को विधिक अधिकारों एवं नालसा की योजनाओं की दी जानकारी

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुपालना में जारी चयनित ग्राम गडरपुरा में नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के...

मोदी–पुतिन की दोस्ती से बदल रहा विश्व शक्ति-संतुलन, रूस के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी बनी ताकत

मोदी मुलाकात नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की 20वीं मुलाकात है। मोदी कई बार रूस की यात्रा कर चुके...

Related Articles

कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ मानसरोवर, इस्कॉन मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

करतार सिंह की रिपोर्ट कृष्णा सरोवर के पास मंदिर परिसर में दिनभर...

साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

धौलपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर ठगी से बचाने...

गढ़ी जौनावद में घुटनों तक भरे पानी में शव को कंधे पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए ग्रामीण

धौलपुर। राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के एक अजीबो गरीब तस्वीर सामने आई है...