Home राजस्थान गढ़ी जौनावद में घुटनों तक भरे पानी में शव को कंधे पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए ग्रामीण
राजस्थान

गढ़ी जौनावद में घुटनों तक भरे पानी में शव को कंधे पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए ग्रामीण

Share
Share

धौलपुर। राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के एक अजीबो गरीब तस्वीर सामने आई है यह तस्वीर राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत देवखेडा के गांव गढ़ी जौनावद की है, जो विकास के दावों की पोल खोल रही है। यहाँ बरसों से भरे जल भराव श्मशान घाट जाने वाला रास्ता तालाब बन गया है। मजबूरन ग्रामीणों को घुटनों तक भरे पानी में से शव को कंधे पर उठाकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ा। इतना ही नहीं, श्मशान घाट पर टीन-शेड तक की व्यवस्था नहीं है। हल्की बूंदाबांदी के बीच खुले आसमान के नीचे डर के साए में अंतिम संस्कार करना पड़ा। कभी भी तेज बारिश होने का भय बना रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार श्मशान घाट के रास्ते और टीन-शेड की मांग की है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।क्या यही है गांव का विकास ?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चिकित्सा संस्थानों को बचाव एवं उपचार की तैयारियां रखने के निर्देश

धौलपुर। स्वाइन फ्लू एच1एन1 की संभावित स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा के निर्देश पर जिले में...

डिजाइनर परिधानों में सजा रैम्प,अमोली बुटीक ने दिखाया फैशन का नया रंग

जयपुर में Makeup Master Class का आयोजन, प्रोफेशनल्स ने सिखाई आधुनिक तकनीकें दीक्षा तंवर की मेकअप मास्टर क्लास, RIC में 2 सितंबर को...

Related Articles

शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा

धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक...