Home राजस्थान नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हो का आवंटन  किसी को मिली अलमारी तो कोई सिलाई मशीन के भरोसे, 23 से पार्षद बने मुकेश सिंघल
राजस्थान

नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हो का आवंटन  किसी को मिली अलमारी तो कोई सिलाई मशीन के भरोसे, 23 से पार्षद बने मुकेश सिंघल

Share
Share

धौलपुर। बड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन विभाग द्वारा राजनीतिक एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। राजनीतिक दलों को जहां उनके दलों से जुड़े सिंबल दिए गए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया है। जिसमें हारमोनियम,कैंची,सिलाई मशीन,आइसक्रीम,जूता, चप्पल,अलमारी सहित 32 प्रकार के सिंबल जारी किए गए हैं। अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। 6 दिन के लिए चुनाव प्रचार का समय दिया गया है। 9 सितंबर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा और 11 सितंबर को शहर के 44 वार्ड में मतदान होगा। निरोध निर्वाचित प्रत्याशी को दिलाई निर्वाचन अधिकारी ने शपथ :-नगर पालिका चुनाव में वार्ड 23 से भारतीय जनता पार्टी के मुकेश सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अमित वर्मा ने उन्हें निर्वाचन पत्र सोपा साथ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा उनको स्वच्छता को लेकर भी शपथ दिलाई गई है। शपथ ग्रहण करने के बाद वार्ड 23 से पार्षद बने मुकेश सिंघल ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि वह वार्ड 23 से जुड़ी हर समस्या का समाधान करें। वहीं उन्होंने बताया की स्वच्छता को लेकर जो उन्होंने शपथ ली है उसमें भी विशेष कार्य किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी,अग्रवाल समाज के लोग और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नगर पालिका चुनाव 44 वार्डों में होगा मतदान :-45 वार्ड की नगर पालिका में वार्ड 23 में निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब 44 वार्डो में चुनाव कराया जाएगा। जिसमें 178 उम्मीदवार मैदान में है। यहां कांग्रेस से 38 और बीजेपी से 31 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बसपा से 14 और आप का एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

वार्ड 24 में सबसे अधिक 8 प्रत्याशी :-

वार्ड 24 में सबसे अधिक 8 प्रत्याशी हैं। यहां भाजपा की शशि को बहुजन समाज पार्टी की आशा और छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने घेरा है। निर्दलीय प्रत्याशी में सुनीता,राधा, मधुबाला,सियाबाई,बीनेश,काजल चुनाव मैदान में है।
09 वार्डो में आमने सामने का मुकाबला :-नगर पालिका के वार्ड नंबर 10,15,16,18,22,27,29, 32,41 में आमने-सामने का मुकाबला है यहां दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वार्ड नंबर 10 में बीजेपी की गायत्री देवी और कांग्रेस की सरोज देवी में मुकाबला है। वार्ड नंबर 15 में बसपा के शब्बीर बाबा और कांग्रेस के राजकुमार भारद्वाज में टक्कर है। वार्ड नंबर 16 में दो निर्दलीय प्रत्याशी असलम कुरैशी और हुमा सिंधी मैदान में है। वार्ड नंबर 18 में दो निर्दलीय प्रत्याशी अमर सिंह और बल्लू खां में मुकाबला है। वार्ड 22 में कांग्रेस के परवेज और निर्दलीय साबिर में मुकाबला है। वहीं वार्ड नंबर 27 में बीजेपी की कुंजलता और कांग्रेस की बलजिंदर मैदान में है। वार्ड नंबर 29 में बीजेपी के गौरव और कांग्रेस के विष्णु सिंघल में कांटे की टक्कर है। वार्ड 32 में बीजेपी की बेनजीर और कांग्रेस की सालेहा कौसर चुनाव मैदान में है और वार्ड 41 में बीजेपी की भूरी देवी से कांग्रेस की लक्ष्मी कुशवाहा का मुकाबला है।

वार्ड 06 में रोचक मुकाबला :-

वार्ड 6 में बीजेपी,कांग्रेस,बसपा और आप चारों पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस की सायरा,बीजेपी की बसीमा,बसपा की गुड्डी और आप से शहनाज मैदान में है। साथ में निर्दलीय हेमलता और राजाबेटी भी भाग्य अजमा रही है। निर्वाचन कार्यालय में शपथ लेते मुकेश सिंघल। एसडीएम कार्यालय पर चस्पा किये गए चुनाव चिन्ह।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चिकित्सा संस्थानों को बचाव एवं उपचार की तैयारियां रखने के निर्देश

धौलपुर। स्वाइन फ्लू एच1एन1 की संभावित स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा के निर्देश पर जिले में...

डिजाइनर परिधानों में सजा रैम्प,अमोली बुटीक ने दिखाया फैशन का नया रंग

जयपुर में Makeup Master Class का आयोजन, प्रोफेशनल्स ने सिखाई आधुनिक तकनीकें दीक्षा तंवर की मेकअप मास्टर क्लास, RIC में 2 सितंबर को...

Related Articles

शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा

धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक...