धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम दिवस को स्वच्छ, पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने व मताधिकार का प्रयोग करने के सम्बंध में जागरूकता लाने हेतु जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर वोट संवाद कार्यक्रम चलाया गया। जिला श्रम कल्याण अधिकारी वासुदेव जांगिड़ ने श्रमिकों को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है मतदान नागरिकों का अधिकार होने के साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है विषय पर चर्चा की, बताया कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की आधारशिला है। लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाये रखने व निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है मतदान नागरिकों का अधिकार होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। अतः हमें अपने सारे काम छोड़ कर भयमुक्त होकर बिना प्रभोलन में आये सबसे पहले शत-प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। लोकतंत्र के मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। मतदान के दिन स्वयं मतदान करने के साथ ही समाज एवं परिवार के मतदाताओं को भी मतदान के लिये प्रेरित करना है। श्रमिकों को उत्साहित करते हुए मतदाता छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, वोट हमारा है अनमोल, कभी ना लेगें इसका मोलश, जागरूक देश की है पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान आपका वोट, आपका अधिकार लोकतंत्र की मजबूद वुनियाद, पहले मतदान, फिर और कोई काम, श्रमिकों की है यही पुकार, मतदान हमारा अधिकार जैसे नारे लगवाकर मतदाता रैली निकलवायी। जिला स्वीप टीम के प्रभारी शिवपूजन शर्मा द्वारा सभी मतदाता श्रमिकों को मतदाता शपथ दिलवाकर, मतदान हेतु प्रेरित किया तथा मतदान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सशक्त शासन की आधार शिला है। जागरूक मतदाता का सही निर्णय देश की दिशा तय करता है। इस अवसर पर श्रम विभाग कार्मिक, जिला स्वीप टीम सदस्य मौजूद रहे।
Leave a comment