Home राजस्थान फुलेरा नगर पालिका चुनाव: 7 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 11 में त्रिकोणीय मुकाबला
राजस्थान

फुलेरा नगर पालिका चुनाव: 7 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 11 में त्रिकोणीय मुकाबला

Share
Share

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) नगर पालिका चुनाव को लेकर फुलेरा में चुनावी तस्वीर अब साफ हो गई है। 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक 20 नामांकन वापस लिए जाने के बाद 27 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में डटे हुए हैं। 25 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के 25-25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड नंबर 2, 3, 4, 10, 11, 14 और 16 में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं वार्ड नंबर 5, 6, 7, 12, 13, 17, 18, 19, 21, 22 और 24 में त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा।
वार्ड नंबर 1, 8, 9, 15 और 20 में चार-चार प्रत्याशी तथा वार्ड नंबर 23 और 25 में पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में फुलेरा के कई वार्डों में मुकाबला रोचक होने के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि 4 सितंबर 2026 को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों का प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

टिकटों का खेल या मतदाताओं के भरोसे से खिलवाड़?

नगर निकाय चुनाव से पहले टिकट को लेकर बढ़ी हलचल, दावेदारों की दौड़ और सिफारिशों के बीच जनता के सवाल करतार सिंह की...

सांभरलेक वार्ड 04 में भाजपा-कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर विरोध के सुर तेज, योग्य प्रत्याशी की मांग

निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की चेतावनी, वार्डवासियों की बैठक में लिया गया अहम भूमिका सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर सांभरलेक...

Related Articles

हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवां में हुआ पौधरोपण

धौलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के...

मेहंदी और रंगोली के रंगों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

धौलपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द...

शिक्षा कौशल के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा एवं हुनर शक्ति फाउंडेशन के साथ हुआ एमओयू

धौलपुर। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ इंटर्नशिप रोजगारपरक कौशल से जोड़ने...