Home दिल्ली/एनसीआर सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: कोर्ट ने दंपती को भेजा जेल, बेटे को 2 दिन की पुलिस हिरासत
दिल्ली/एनसीआर

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: कोर्ट ने दंपती को भेजा जेल, बेटे को 2 दिन की पुलिस हिरासत

Share
Share

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार किए गए हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को सोमवार को अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने हरिराम गुप्ता और उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि उनके बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सत्य निकेतन स्थित जिस इमारत में हादसा हुआ, उसका बिजली कनेक्शन हरिराम गुप्ता के नाम पर था। वहीं, इमारत के प्रबंधन की जिम्मेदारी उनका बेटा महेश गुप्ता संभाल रहा था। संपत्ति हरिराम गुप्ता की पत्नी उर्मिला गुप्ता के नाम पर पंजीकृत थी।

पुलिस मामले में इमारत के निर्माण, उसके प्रबंधन और हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इमारत में निर्माण या मरम्मत से जुड़े नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

सात लोगों की हुई थी मौत

सत्य निकेतन में छह सितंबर को पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई थी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हरिराम गुप्ता, उर्मिला गुप्ता और महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इमारत की देखरेख और निर्माण में किसकी क्या भूमिका थी तथा हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

देश मना रहा है 80वां स्वतंत्रता दिवस; लाल किले के समारोह में पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

नई दिल्ली। भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस आज धूमधाम से मना रहा है।...

लक्ष्मी नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने ही मां-बहन-भाई को मार डाला

रिपोर्ट रोहतास गुप्ता: राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से सोमवार शाम...

शारदा विश्वविद्यालय में विज्ञान, आध्यात्मिकता और स्वास्थ्य पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

शारदा विश्वविद्यालय में विज्ञान, आध्यात्मिकता और स्वास्थ्य पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन...