Home दिल्ली/एनसीआर लक्ष्मी नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने ही मां-बहन-भाई को मार डाला
दिल्ली/एनसीआर

लक्ष्मी नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने ही मां-बहन-भाई को मार डाला

Share
Share

रिपोर्ट रोहतास गुप्ता: राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से सोमवार शाम एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 25 साल के यशवीर सिंह के रूप में हुई है, जो मंगल बाजार इलाके का रहने वाला है। यशवीर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां कविता (46), बहन मेघना (24) और 14 साल के छोटे भाई मुकुल की हत्या की है।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम आरोपी के बताए पते पर पहुंची। घर के अंदर मां, बहन और भाई के शव पड़े मिले, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुरुआती जांच में आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब छह महीने से बेरोजगार था। पहले वह ड्राइवरी का काम करता था, लेकिन काम छूटने के बाद आर्थिक हालात काफी खराब हो गए थे। इसी तनाव में वह लगातार परेशान चल रहा था। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी पहले खुदकुशी की कोशिश भी कर चुका है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों को लड्डू खिलाए थे, जिनमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। लड्डू खाने के बाद तीनों बेहोश हो गए और फिर आरोपी ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता पिछले करीब छह महीने से परिवार के साथ नहीं रह रहे थे। आरोपी करीब 2 से 3 सालों से अपने परिवार के इस घर में पहली मंजिल पर किराए पर रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इस हत्या के पीछे की वजह आर्थिक तंगी ही है या फिर हत्या की कोई ओर वजह है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: कोर्ट ने दंपती को भेजा जेल, बेटे को 2 दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार...

देश मना रहा है 80वां स्वतंत्रता दिवस; लाल किले के समारोह में पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

नई दिल्ली। भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस आज धूमधाम से मना रहा है।...

शारदा विश्वविद्यालय में विज्ञान, आध्यात्मिकता और स्वास्थ्य पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

शारदा विश्वविद्यालय में विज्ञान, आध्यात्मिकता और स्वास्थ्य पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन...