Home उत्तराखंड नैनीताल में आज CM धामी की अहम बैठकें, संगठन से लेकर चुनावी रणनीति तक होगी चर्चा
उत्तराखंड

नैनीताल में आज CM धामी की अहम बैठकें, संगठन से लेकर चुनावी रणनीति तक होगी चर्चा

Share
Share

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री धामी गोलापार स्थित नंधौरगढ़ पैलेस में कुमाऊं संभाग के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसदों व विधायकों के साथ बैठक प्रस्तावित है. ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है. सियासी दल जहां संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरा भी इसी कड़ी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्यमंत्री आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री देहरादून से हेलीकॉप्टर के जरिए नैनीताल के चोरगलिया स्थित लाखनमंडी हैलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से गोलापार स्थित नंधौरगढ़ पैलेस जाएंगे. नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री कुमाऊं संभाग के भाजपा जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.

नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा के मुताबिक, इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है. इसके बाद दोपहर तीन बजे से मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र अल्मो़ा के सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे. वहीं शाम साढ़े चार बजे से छह बजे तक नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद और विधायक मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शामिल होंगे. इन बैठकों में क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी. लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन बैठकों का राजनीतिक महत्व भी काफी बढ़ गया है.

कुमाऊं में विधानसभा सीटों पर संगठन की स्थिति, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री का फोकस साफ दिखाई दे रहा है. ऐसे में धामी का यह दौरा सिर्फ विकास और संगठनात्मक समीक्षा तक सीमित रहेगा या आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को भी नई दिशा देगा, इस पर सभी की नजरें रहेंगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

SP कार्यालय के बाहर पेट्रोल से सनसनी,1.46 करोड़ की कथित ठगी ने युवक को उठाने पर मजबूर किया खौफनाक कदम

खुद पर पेट्रोल छिड़का, माचिस जलाने से पहले जवानों ने पकड़ा; एसपी के सामने रखी पूरी फरियाद भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) 1.46 करोड़ रुपए...

मुख्यमंत्री शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का विमोचन किया

मांडल/ भीलवाड़ा : (घनश्याम बोकोलिया)महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का...

Related Articles

CM धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदारी की अपील

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सीएम आवास में तिरंगा लगाकर...

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, भाजपा के बाद कांग्रेस भी बनाएगी चुनावी रणनीति

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक...

2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP का बड़ा दांव, 178 नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की है. इसमें बड़ी...

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुईं 13 वीरांगनाएं, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री...