Home ग्रेटर नोएडा राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह एवं टूर्नामेंट – दूसरा दिन
ग्रेटर नोएडा

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह एवं टूर्नामेंट – दूसरा दिन

Share
Share

29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस टूर्नामेंट का दूसरा एवं समापन दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ 27 अगस्त को हुआ था। आज सभी शेष मैच खेले गए, जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले शामिल रहे।

बालक वर्ग में एक्सपर्ट स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीकेजी क्लब ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके समर्पण, अनुशासन और खेल भावना के सम्मान में मेडल, प्रमाण-पत्र, ट्रैक सूट, टी-शर्ट, शॉर्ट्स एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। यह दिवस महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री तेजपाल सिंह नागर, विधायक दादरी, एवं श्री बलविंदर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरदार मनजीत सिंह, अध्यक्ष, ग्रेटर नोएडा हॉकी एसोसिएशन; समाजसेवी श्री हरेन्द्र भाटी जी, विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल श्री जैवीर डागर जी; बिजेनदर सिंह आर्य, रवीन्द्र सिंह, अनिल चौधरी जी,सुभाष चदेल, ( चाचा हिंदुस्तानी जी, ) असीम शर्मा,
वी के सहरावत, कपिल कुमार, चंदमणि जी एवं दिलीप कुमार जी सहित कई प्रतिष्ठित पूर्व एवं राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अफजल अहमद जी तथा अन्य अनेक हॉकी खिलाड़ियों एवं खेल जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से और बढ़ गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित किया गया तथा महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति में केक काटकर जयंती समारोह भी मनाया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, एकता, टीम भावना, खेल भावना, समर्पण एवं सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह एवं टूर्नामेंट का समापन अत्यंत हर्षोल्लास एवं यादगार वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा एवं उपलब्धियों को सम्मानित किया, बल्कि एकता, अनुशासन, मित्रता, टीम भावना और निष्पक्ष खेल की भावना को भी मजबूत किया।

इस शानदार आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों, स्वयंसेवकों, अतिथियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद!
हरेन्द्र भाटी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस एक्शन में, राजाखेड़ा में निकाला फ्लैग मार्च

धौलपुर। जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद...

देवछठ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित मचकुण्ड सरोवर पर लगने वाले देवछठ मेला की तैयारियों के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता...

Related Articles

विजय महोत्सव 2026 — छठवें दिन राम वन गमन, दशरथ मरण, राम-केवट संवाद एवं भरत मिलाप के भावपूर्ण प्रसंगों का मंचन

सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा। ऐतिहासिक बाराही मेला मैदान, सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला...

यूपी बार काउंसिल का बड़ा एक्शन: एडवोकेट मनोज कुमार भाटी का लाइसेंस रद्द

​ग्रेटर नॉएडा। भारतीय वायु सेना में नौकरी के दौरान बिना अनुमति और...

‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से जनसेवा के प्रेरक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर 2026 को जीएल बजाज कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री...

आज आरडब्ल्यूए बीटा-1 ने मनाई महात्मा गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सेक्टर बीटा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर...