Home उत्तर प्रदेश रामटेक लोकसभा सीट जीता कर दलितों ने आर एस एस को मुंहतोड़ जबाव दिया -भगवती चौधरी
उत्तर प्रदेश

रामटेक लोकसभा सीट जीता कर दलितों ने आर एस एस को मुंहतोड़ जबाव दिया -भगवती चौधरी

Share
Share

महाराष्ट्र की पहचान महार जातियों से है जिसने अम्बेडकर जैसे महामानव का जन्म दिया -भगवती चौधरी

नागपुर 12 नवम्बर महाराष्ट्र प्रदेश में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर नार्थ विधानसभा के इन्दिरा माता नगर के रजा मस्जिद के पास बैठक कर अल्पसंख्यक समाज एवं दलित समाज के लोगों से महाअघाड़ी के कांग्रेस उम्मीदवार नितिन राऊत पूर्व ऊर्जा मंत्री के लिए उत्तर प्रदेश से चलकर आये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने पूर्व उर्जा मंत्री एवं महाअघाडी संयुक्त प्रत्याशी डा नितिन राऊत के समर्थन के लिए अल्पसंख्यकों एवं दलितों की एक नुक्कड़ सभा में गुज़ारिश करते हुए कहा कि डा राऊत इस क्षेत्र के विकास एवं उत्थान के लिए महाराष्ट्र में एक मिशाल माने जाते हैं इसलिए उन्हें भारी जन समर्थन से जितवा कर विधानसभा में प्रतिनिधित्व के लिए भेजकर नागपुर नार्थ को मजबूती प्रदान किया जाय। श्री चौधरी ने महाराष्ट्र की पहचान दलित एवं महार जातियों के सदैव कांग्रेस के साथ जनसमर्थन बनाए रखने का ही परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र ने महाआघाडी संयुक्त गठबंधन को भारी ताकत दिया है जिसका उदाहरण आर एस एस मुख्यालय रामटेक एवं नासिक जैसे लोकसभा क्षेत्रो में कांग्रेस प्रत्याशियों को जितवा कर साम्प्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया है रामटेक सीट पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की कर्मभूमि रही है उसे जीत कर कांग्रेस ने आर एस एस को मुंहतोड़ जवाब दिया है यह जीत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए दलितों ने प्रधानमंत्री को चुनौती दिया है। श्री चौधरी के साथ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव इश्तियाक अंसारी एवं मिर्जापुर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संदीप तिवारी नागपुर से नितिन राऊत के चुनाव अभिकर्ता बन्दोपन टेभूर्डे वार्ड अध्यक्ष श्रीमती दीपा गावड़े , श्रीमती निर्लोफर कुरैशी , श्रीमती कुंवरनर , श्रीमती परवीन कुरैशी ने भी जन संपर्क अभियान में साथ थे बैठक में उपस्थित भीड़ ने कांग्रेस उम्मीदवार को भरी बहुमत से जिताने के लिए वादा किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बाबा विशिनगीर के लक्खी मेले में उमड़ी श्रद्धा,हजारो जातरुओं ने लगाई ढोक तीन दिन के मेले में आज नवमी को जुड़ी बाबा की जात,सदर पुलिस जाब्ते ने संभाली कमान

धौलपुर। शहर के रामसागर बांध किनारे लोक देवता बेरा बाबा  के मेले में मंगलवार को भादो मास कृष्ण पक्ष नवमी को विशेष जात...

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

Related Articles

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं विधान...

यूपी में स्टार्टअप को बड़ी सौगात देने की तैयारी, बिना टेंडर ही उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के...

2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल, शक की निगाहों से देखे जाते थे शिक्षक… गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, सपा पर किया बड़ा हमला

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर...