Home उत्तर प्रदेश गड्ढामुक्त सड़कों का सरकारी वादा भी साबित हुआ जुमला
उत्तर प्रदेश

गड्ढामुक्त सड़कों का सरकारी वादा भी साबित हुआ जुमला

Share
Share

सालों से उखड़ा पड़ा बिवांर-मौदहा रोड़ ,लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल

हमीरपुर ब्यूरो :– भाजपा सरकार के सालों बीत जाने के बाद भी सड़कों की इतनी बुरी हालत है ,जिन्हें देखकर यही कहा जा सकता है कि गड्ढामुक्त सड़कों के सरकारी वादे सिर्फ जुमले निकले।गौरतलब हो कि कस्बा बिवाँर से मौदहा का रोड़ सालों पहले बना था जो अब बुरी तरह से उखड़ चुका है।बीते लगभग तीन सालों से चर्चाएं हैं कि रोड़ चौंडा होकर बनना है लेकिन रोड़ है कि बनता नहीं है।वहीं खास कस्बा बिवांर में थाना मोड़ से मौदहा की ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर रोड़ बीते लगभग बीस सालों पहले सीसी बना था लेकिन उसका निर्माण इतना घटिया हुआ था कि कुछ महीनों में ही बड़ी-बड़ी दरारें गईं थीं और अब तो इस रोड़ के इतने बुरे हाल हैं कि अगर सावधानी से पैदल भी न चला जाए तो पैरों में मोच आ जाए।बतादें कि मौदहा बिवाँर की दूरी बीस किलोमीटर है और इस रोड का कोई ऐसा हिस्सा नहीं बचा जो उखड़ा न हो ,चाहे विभूनी गाँव हो या सायर गाँव या फिर कम्हरिया या सिलौली गाँव सभी जगह एक जैसी दुर्दशा है इस रोड की।वहीं बिवांर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर रोड़ पर बनी पुलिया लगभग चार सालों से धंसी हुई है जिसमें कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं यहां तक कि बीते साल एक मुस्लिम परिवार अपनी कार से आ रहा था जिनकी कार का इसी धंसी पुलिया में एक्सीडेंट हो गया था और एक बच्ची की मौत भी हो गए थी। दुर्घटना के बाद उस समय लोकनिर्माण के अधिकारियों से बात की गई तो जल्द से जल्द पुलिया बनवाने का आश्वासन मिला लेकिन वह भी चुनावी जुमलों की तरह फर्जी निकला।अभी कुछ दिनों पहले जहाँ-तहाँ रोड़ की पैचिंग करवाई गई थी ,वह भी उखड़ने लगी है।कुल मिलाकर भृष्टाचार का ऐसा खुला खेल चल रहा है जिसमें जन समस्याओं से जिम्मेदारों का कोई सरोकार नहीं रह गया है। कस्बा निवासी कृष्णभान सिंह भदौरिया ने बताया कि यह रोड़ क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही महत्व का है ,क्योंकि मौदहा तहसील मुख्यालय है और रोजाना कस्बा बिवांर के अलावा इस रोड से निवादा ,लोदीपुर ,रूरी पारा ,भुजपुर ,कल्ला ,धनपुरा ,बाँधुर खुर्द -बुजुर्ग ,छेणी ,चंदौली ,लोधामऊ ,भटरा ,महेरा, खड़ेही लोधन ,उमरी ,भरखरी ,करगाँव ,सायर , विभूनी,टीहर , चिल्ली समेत दर्जनों गांवों के हजारों लोग आते-जाते हैं।यही नहीं आसपास के गांवों की सड़कें भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं ,जिनमें से बिवाँर-उमरी रोड़ से निकलने वाली भरखरी की सड़क बीते कुछ महीनों पहले बनी थी जो चंद दिनों में ही उखड़ गई , बिवाँर से जलालपुर का रोड़ भी कई जगह इस कदर उखड़ गया है कि अक्सर वाहनों के एक्सल टूटते हैं और दुर्घटनाएं होती हैं।क्षेत्र के प्रभाकर पाठक ,राजेश पाठक ,छोटू पाठक ,सत्येंद्र देवपुरिया ,रमेश एडवोकेट ,भूपत एडवोकेट , भरखरी निवासी हरिमाधव मिश्रा,चदूँ द्विवेदी ,वेद मिश्रा ने मौदहा-बिवांर मार्ग को जल्द से जल्द बनवाए जाने की माँग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं विधान...

यूपी में स्टार्टअप को बड़ी सौगात देने की तैयारी, बिना टेंडर ही उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के...

2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल, शक की निगाहों से देखे जाते थे शिक्षक… गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, सपा पर किया बड़ा हमला

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर...

सीएम योगी वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज करेंगे हवाई सर्वे, काशी विश्वनाथ में दर्शन

वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज...