Home नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा को मातृ शोक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
नोएडा

सांसद डॉ. महेश शर्मा को मातृ शोक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

Share
Share

जनपद में शोक की लहर, सेक्टर-94 में हुआ अंतिम संस्कार

नोएडा। बृहस्पतिवार की सुबह नोएडा शहर के लिए शोक का संदेश लेकर आई। गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की माता ललिता शर्मा (85 वर्ष) स्वर्गवास हो गया । पिछले लंबे समय से बीमार चल रहीं श्रीमती शर्मा को कुछ समय पहले अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, परंतु चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनका स्वास्थ्य सुधर नहीं सका। सेक्टर-15ए स्थित सांसद आवास में कई दिनों से उनकी देखभाल में पूरा परिवार जुटा हुआ था। 26-27 नवंबर की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर फैल गई।

सीएम योगी ने घर पहुँचकर जताया दुख

नोएडा दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जैसे ही निधन की जानकारी मिली, वे तुरंत डॉ. महेश शर्मा के आवास पहुँचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। सीएम योगी ने कहा कि “श्रीमती ललिता शर्मा का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।”स्वर्गीय ललिता शर्मा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है उनके पति स्वर्गीय कैलाश चंद शर्मा का निधन कुछ वर्ष पूर्व ही हो चुका है

सेक्टर-94 में सम्पन्न हुआ अंतिम संस्कार

बृहस्पतिवार की दोपहर में ललिता शर्मा का अंतिम संस्कार नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित अंतिम निवास पर किया गया। ललिता शर्मा के बड़े पुत्र गौतम बुद्ध के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपनी माता की चिता में मुखाग्नि अर्पित की। इस दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेतदिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से आए जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिनमें नोएडा विधायक पंकज सिंह,दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर,एमएलसी श्रीचंद शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी,पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा,नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारी एवं शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।अंतिम संस्कार स्थल पर वातावरण बेहद गमगीन रहा। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को विदाई दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे ने धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

नोएडा, 5 सितंबर 2026। इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे द्वारा श्री श्री राधा गोविंद...

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय...

नेपाल की त्रासदी पर नोएडा में छलका दर्द, नेपाली समुदाय ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

सेक्टर-34 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के...

अधिवक्ताओ की समस्याओं को लेकर जिला जज से मिले अधिवक्ता

नीरज भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में आज सम्मानित साथी अधिवक्तागण कोर्ट परिसर...