Home नोएडा सच्ची और भयावह घटना पर आधारित है फ़िल्म “शेल्टर होम”
नोएडा

सच्ची और भयावह घटना पर आधारित है फ़िल्म “शेल्टर होम”

Share
Share

रियल लाइफ जज और पुलिस अधिकारी निभा रहे हैं फ़िल्म में अहम किरदार

नोएडा। अगले सप्ताह रिलीज होने जा रही हिंदी फ़िल्म “शेल्टर होम” की प्रेस कॉन्फ्रेंस बृहस्पतिवार को नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित की गई। इस दौरान फ़िल्म के निर्देशक कुमार नीरज सहित कई कलाकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फ़िल्म में अनिल कुमार यादव, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज, वाराणसी, और दीपक शर्मा, ए.एस.पी. तिहाड़ जेल, भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते नज़र आएंगे। दोनों अधिकारियों ने निर्देशक की हिम्मत की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को बड़े पर्दे पर लाना अत्यंत आवश्यक है।निर्देशक कुमार नीरज ने जानकारी देते हुए बताया की यह फ़िल्म 28 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पोस्टर और ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही यह फ़िल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फ़िल्म के कैमरामैन गदर फ़ेम नजीब खान हैं तथा कोरियोग्राफी गणेश आचार्य द्वारा की गई है।

सच्ची घटना से प्रेरित है कहानी

“शेल्टर होम” की कहानी बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड से प्रेरित है। इस संवेदनशील विषय पर बनी फ़िल्म को ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में भी प्रदर्शित किया जा चुका है, जहाँ इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई।

फ़िल्म का निर्माण चार महिला निर्माताओं वैशाली देव, बीना शाह, मुन्नी सिंह और खुशबू सिंह—द्वारा किया गया है,फ़िल्म में राजवीर सिंह, अक्षय वर्मा, नाजनीन पटनी, निशाद राज राणा, उरजान इच्छापोरिया, दिव्या त्यागी, अनामिका पांडे, शनीशा मौर्या, आशीष सिंह चौहान, जे.पी. शुक्ला, अनिल कुमार यादव, दीपक शर्मा, प्राची मिश्रा, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव सहित कई कलाकार नज़र आएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे ने धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

नोएडा, 5 सितंबर 2026। इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे द्वारा श्री श्री राधा गोविंद...

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय...

नेपाल की त्रासदी पर नोएडा में छलका दर्द, नेपाली समुदाय ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

सेक्टर-34 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के...

अधिवक्ताओ की समस्याओं को लेकर जिला जज से मिले अधिवक्ता

नीरज भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में आज सम्मानित साथी अधिवक्तागण कोर्ट परिसर...