नगर निगम/नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण एवं लॉटरी 17 अगस्त को
भीलवाड़ा, 13 अगस्त। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान, जयपुर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में नगर पालिका आम चुनाव-2026 के लिए जिले की नगर निगम तथा नगर पालिका आसीन्द, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, माण्डलगढ़ एवं बिजौलिया के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के पद/सीटों के आरक्षण एवं तत्सम्बन्धी लॉटरी के संबंध में निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को प्रातः 09ः30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में उक्त नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के पद/सीटों के आरक्षण तथा संबंधित लॉटरी की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
Leave a comment