Home ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 में कूड़ा उठाने के नाम पर कथित अवैध वसूली का विरोध, आरडब्ल्यूए और निवासियों ने जताई नाराजगी
ग्रेटर नोएडा

सेक्टर बीटा-1 में कूड़ा उठाने के नाम पर कथित अवैध वसूली का विरोध, आरडब्ल्यूए और निवासियों ने जताई नाराजगी

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 के निवासियों ने कूड़ा उठाने के नाम पर कथित रूप से की जा रही अवैध वसूली और महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों के साथ बदसलूकी किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ कूड़ा संग्रहण कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं और पैसे न देने पर कूड़ा न उठाने की धमकी दी जा रही है।
इस संबंध में सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों एवं आरडब्ल्यूए बीटा वन के महासचिव हरेन्द्र भाटी व पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी प्रकार का शुल्क निर्धारित करना है तो पहले संबंधित प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए के बीच औपचारिक बातचीत होनी चाहिए। बिना किसी आधिकारिक सूचना के घर-घर जाकर पैसे मांगना उचित नहीं है।
निवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार घर के पुरुष सदस्य मौजूद न होने पर महिलाओं से दबाव बनाकर पैसे मांगने का प्रयास किया जाता है, जो पूरी तरह अनुचित है। सेक्टरवासियों का कहना है कि कूड़ा उठाने की व्यवस्था पहले से ही प्राधिकरण द्वारा संचालित है और यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना है तो उसकी जानकारी आधिकारिक रूप से दी जानी चाहिए।
एक निवासी ने कहा कि सेक्टर के अधिकांश लोग इस तरह की वसूली का विरोध करते हैं और बिना किसी वैधानिक आदेश के कोई भुगतान नहीं करेंगे। वहीं अन्य निवासियों ने भी मांग की कि इस मामले में प्राधिकरण, संबंधित एजेंसी और आरडब्ल्यूए मिलकर स्पष्ट नीति बनाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो।
सेक्टरवासियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी महिला, बुजुर्ग या निवासी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया अथवा जबरन वसूली का प्रयास किया गया तो इसकी लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
सेक्टर बीटा-1 के निवासियों ने एक स्वर में कहा कि कूड़ा उठाने के नाम पर किसी भी प्रकार की जबरन वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...