Home राजस्थान वार्ड 39 में सलमान खान ने ठोकी ताल, बोले—एक मौका दीजिए, हर दिन करूंगा जनता की सेवा
राजस्थान

वार्ड 39 में सलमान खान ने ठोकी ताल, बोले—एक मौका दीजिए, हर दिन करूंगा जनता की सेवा

Share
Share

बीकानेर नगर निगम वार्ड 39 में कांग्रेस के प्रबल दावेदार अपने वार्ड पर, सलमान खान ने ठोकी ताल, बोले—एक मौका दीजिए, हर दिन करूंगा जनता की सेवा, बेटे के हिसाब से फर्ज निभाएंगे।

बीकानेर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी वार्ड नंबर 39 में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रबल दावेदार सलमान खान ने चुनावी मैदान में उतरकर वार्डवासियों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी की ओर से उन पर भरोसा जताए जाने के बाद सलमान खान लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
सलमान खान ने वार्ड नंबर 39 के विभिन्न मोहल्लों में पैदल जनसंपर्क कर घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और नालियों से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।
जनता से संवाद करते हुए सलमान खान ने कहा, “मैं आपसे सिर्फ एक बार सेवा का मौका मांग रहा हूं। यदि आपने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना तो मैं हर दिन आपके बीच मौजूद रहूंगा। वार्ड की हर समस्या को अपनी समस्या समझकर समाधान के लिए प्रयास करूंगा और किसी भी भाई-बहन को अपनी समस्या के लिए परेशान नहीं होने दूंगा भाई और बेटे के फर्ज निभाउंगा।”
उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के साथ मिलकर रहेंगे। उनका लक्ष्य वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और आमजन की आवाज को मजबूती से सरकार के पक्ष में उठाना मेरा कर्तव है।
सलमान खान के पैदल जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात और संवाद का सिलसिला जारी रहा। समर्थकों का कहना है कि
अब वार्ड 39 में जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है, यह आने वाला चुनाव तय करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

धौलपुर के मनियां में ओवरब्रिज के बावजूद रास्ता कठिन, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

​धौलपुर। जिले के मनियां कस्बे में मांगरोल रोड पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने विधायक रोहित बौहरा को एक...

आदर्श आचरण संहिता की पालना के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

धौलपुर। नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 घोषित होने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचरण संहिता की...

Related Articles

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की...

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर...

सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण, निरीक्षण दौरान बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान की...