Home राजस्थान दुबई में बैठे गैंग के सरगना पर शिकंजा, जयपुर से गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी
राजस्थान

दुबई में बैठे गैंग के सरगना पर शिकंजा, जयपुर से गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी

Share
Share

भीलवाड़ा में 40 लाख की रंगदारी का सनसनीखेज खेल, दुबई में बंधक बनाकर धमकाने वाले गैंग का सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा

भीलवाड़ा(घनश्याम बोकोलिया) दुबई में बैठकर आपराधिक नेटवर्क चलाने वाले गैंग पर भीलवाड़ा पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुबई में सक्रिय फैजल रऊफ शेख उर्फ लुत्फी गैंग के सदस्य मोहम्मद रज्जाक को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पहले से ही 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कराया गया था।

दुबई में बंधक बनाया, भीलवाड़ा में 40 लाख की डिमांड

मामला 1 जुलाई 2026 का है। आरोप है कि फैजल रऊफ शेख उर्फ लुत्फी और उसके गैंग के सदस्यों ने परिवादिया के पति मुकेश कुमार टेलर को दुबई में बंधक बनाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गैंग ने दबाव बनाते हुए दुबई से 1 लाख 70 हजार 220 अमीराती दिरहम के चार चेक हासिल किए।

इसके बाद भीलवाड़ा में गैंग के सदस्यों राजा उर्फ राजू पठान और योगेश मुंदड़ा के जरिए परिवादिया और उसके पिता को मुकेश कुमार टेलर को दुबई में बंधक बनाए रखने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। बदले में 40 लाख रुपए की रकम का चेक लिया गया। मामले में थाना सुभाषनगर में प्रकरण संख्या 227/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दुबई से भागकर भारत आया… पहचान बदलकर छिपता रहा

पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी मोहम्मद रज्जाक अपने साथी मोईन खान के साथ भारत आया और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के बाद उसे जयपुर से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।

गैंग के तीन सदस्य पहले ही जेल में:-

इस मामले में पुलिस पहले ही योगेश मुंदड़ा, मोईन खान और वसीम मोहम्मद पठान को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस कार्रवाई के दौरान योगेश मुंदड़ा और वसीम मोहम्मद की जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट जोधपुर से खारिज हो चुकी हैं। वहीं इमरान उर्फ चुन्नूलाल, जिशान खान और रियाज हसन उर्फ राजा उर्फ राजू पठान की अग्रिम जमानत याचिका भी 14 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।

अब 10 और वांछितों पर इनाम, लुकआउट सर्कुलर जारी:-

पुलिस ने मामले में फरार चल रहे फैजल रऊफ उर्फ लुत्फी, इमरान उर्फ चुन्नूलाल, जिशान खान, रियाज हसन उर्फ राजा उर्फ राजू पठान, फहीम फातिमा, जितेंद्र उर्फ जीतू माली, नीतू महेश, नीलम खोईवाल, मोहम्मद आदिल शेख और जाहिद खान उर्फ बादशाह की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। इन सभी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कराया गया है।

एसपी सागर राणा के निर्देश पर विशेष टीम का एक्शन

जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश आर्य और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त सदर नेमीचंद चौधरी के निकटतम सुपरविजन में सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

यह थे टीम में:-

टीम में सुनील कानि , सोनू कुमार कानि , रतनलाल कानि , नरेश कुमार कानि और सत्यपाल कानि शामिल रहे।
पुलिस की रफ्तार बढ़ी—अब निशाने पर दुबई कनेक्शन से जुड़े बाकी वांछित। गिरफ्तार मोहम्मद रज्जाक से पूछताछ जारी है और पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

SP कार्यालय के बाहर पेट्रोल से सनसनी,1.46 करोड़ की कथित ठगी ने युवक को उठाने पर मजबूर किया खौफनाक कदम

खुद पर पेट्रोल छिड़का, माचिस जलाने से पहले जवानों ने पकड़ा; एसपी के सामने रखी पूरी फरियाद भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) 1.46 करोड़ रुपए...

मुख्यमंत्री शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का विमोचन किया

मांडल/ भीलवाड़ा : (घनश्याम बोकोलिया)महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का...

Related Articles

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट...

जिला परिवहन अधिकारी ने फहराया तिरंगा

धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा...