Home उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर विकास समिति द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्ली/एनसीआर

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन

Share
Share

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने आज बिसरख स्थित प्राथमिक विद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया, जिसमें कक्षा 4 व 5 के बच्चों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही, बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों पर अपने विचार व्यक्त किए।

नियमों का पालन करें

समिति अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा, “हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। यातायात नियमों का पालन केवल मजबूरी नहीं, बल्कि स्वयं का अनुशासन भी होना चाहिए। घर से निकलते समय नियमों का पालन करें और सिर्फ कुछ मिनट पहले पहुंचने की जल्दी में सड़क पर लापरवाही न करें, क्योंकि यह आपकी और आसपास के लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है।”

इस अवसर पर सचिव अनूप सोनी, गरिमा श्रीवास्तव, अध्यापिका सरोज मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को यातायात नियमों की समझ देना उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

समिति भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखेगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: कोर्ट ने दंपती को भेजा जेल, बेटे को 2 दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार...

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं विधान...

यूपी में स्टार्टअप को बड़ी सौगात देने की तैयारी, बिना टेंडर ही उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के...