Home राजस्थान मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा-डीईओ
राजस्थान

मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा-डीईओ

Share
Share

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत पार्षदों के पद पर मतदान के लिए मतदाता को अपना मतदाता परिचय पत्र मतदान केन्द्र में ले जाना होगा। यदि कोई मतदाता किसी भी कारण से फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो मतदान के लिए उसे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित किए गए 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण/मनरेगा कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजनाओं के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड/आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दस्तावेज शामिल है। इन 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से वे ही दस्तावेज मान्य होगें जो नगरपालिका निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सचिव रेखा यादव ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को विधिक अधिकारों एवं नालसा की योजनाओं की दी जानकारी

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुपालना में जारी चयनित ग्राम गडरपुरा में नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के...

मोदी–पुतिन की दोस्ती से बदल रहा विश्व शक्ति-संतुलन, रूस के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी बनी ताकत

मोदी मुलाकात नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की 20वीं मुलाकात है। मोदी कई बार रूस की यात्रा कर चुके...

Related Articles

कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ मानसरोवर, इस्कॉन मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

करतार सिंह की रिपोर्ट कृष्णा सरोवर के पास मंदिर परिसर में दिनभर...

साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

धौलपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर ठगी से बचाने...

गढ़ी जौनावद में घुटनों तक भरे पानी में शव को कंधे पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए ग्रामीण

धौलपुर। राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के एक अजीबो गरीब तस्वीर सामने आई है...