ग्रेटर नोएडा — कड़ाके की ठंड के बीच ईएमसीटी (एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा आयोजित कंबल वितरण अभियान कल देर रात तक जारी रहा। इस दौरान 100 से अधिक कंबलों का वितरण किया गया तथा टीम ने एक-एक झुग्गी में जाकर जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुँचाए।
अभियान की विशेष बात यह रही कि मात्र 4 वर्ष की एक नन्ही बच्ची सबसे छोटी स्वयंसेवक के रूप में शामिल रही, जिसने समाज में सेवा और करुणा का प्रेरणादायक संदेश दिया।

इस सेवा कार्य में ईएमसीटी एवं गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और जनकल्याण के कार्य में योगदान दिया।
मुख्य रूप से शामिल रहे:
बेबी संचित्ता चौधरी, गरिमा श्रीवास्तव, भारती भाटेजा, अनूप कुमार सोनी, सत्यंम मनीष श्रीवास्तव, हर्षमणि राजपूत एवं हिमांशु राजपूत।
इस समाज सेवा के कार्य में नोएडा पुलिस निराला चौकी का भी योगदान प्राप्त हुआ।
संस्था का विश्वास है कि “ठंड कम न भी हो… पर इंसानियत की गर्माहट कभी कम नहीं होनी चाहिए।”
Leave a comment