Home ग्रेटर नोएडा युवराज मौत मामला: एसआईटी ने परिवार के बयान लिए, सेक्टर-150 घटनास्थल का किया मुआयना
ग्रेटर नोएडा

युवराज मौत मामला: एसआईटी ने परिवार के बयान लिए, सेक्टर-150 घटनास्थल का किया मुआयना

Share
Share

नोएडा: नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने नोएडा अथॉरिटी के बोर्ड रूम में मीटिंग की है। यह मीटिंग तीन घंटे तक चली है। मीटिंग खत्‍म होने के बाद एसआईटी के सदस्‍य सेक्टर 150 के घटनास्थल पर स्पॉट का मुआयना करने निकले हैं।

बोर्ड रूम की इस मीटिंग में डीएम मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर मौजूद रहे। इस दौरान एसआईटी ने युवराज के पिता व फैमिली के अन्य लोगों के बयान भी लिए। इस कार्यवाही से पूरी अथॉरिटी में खलबली का माहौल बना हुआ है। अटकलें हैं कि अथॉरिटी के ट्रैफिक सेल विभाग के अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। एसआईटी की टीम ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि इतनी बड़ी घटना घटने के बाद भी मौके पर कोई सीनियर अधिकारी नहीं गया।

शुक्रवार की रात को गुरुग्राम से नोएडा लौटते हुए युवराज मेहता की कार टूटी हुई बाउंड्री वॉल से होती हुई पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी थी। घने कोहरे की वजह से युवराज को बाउंड्री वॉल नहीं दिखाई दी थी। इसके बाद उन्‍होंने अपने पिता को कॉल करके बुलाया।

उनके पिता वहां पहुंचे। उनकी सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और दूसरे राहत और बचावकर्मी भी वहां आ गए। युवराज दो घंटे तक अपनी कार की छत से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन उन्‍हें बचाने के लिए कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अंतत: पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना से जनता में बेहद नाराजगी थी। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्‍यीय एसआईटी का गठन किया है। इस टीम में मेरठ के मंडलायुक्त, मेरठ जोन के एडीजी और पीडब्ल्यूजी के मुख्य अभियंता शामिल हैं। इनसे पांच दिन के भीतर र‍िपोर्ट मांगी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...