Home ग्रेटर नोएडा दो घंटे तक मदद की गुहार, कोई नहीं आया—मुनेंद्र ने रस्सी बांधकर खुद पानी में उतरकर दिखाया साहस
ग्रेटर नोएडा

दो घंटे तक मदद की गुहार, कोई नहीं आया—मुनेंद्र ने रस्सी बांधकर खुद पानी में उतरकर दिखाया साहस

Share
Share

नोएडा: सेक्टर-105 के पास ही गढ़ी समसपुर गांव निवासी मुनेंद्र का कहना है कि वह डिलिवरी बॉय का काम करता है। जिस समय यह घटना हुई, वह उस वक्त वह सामान डिलिवरी करने जा रहा था। उन्होंने मौके पर पुलिस और लोगों को मौजूद देखकर अपनी भी बाइक रोक ली। जब वह घटना स्थल के पास पहुंचा तो युवराज मेहता मोबाइल की लाइट जलाकर जान बचाने के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी और लोग उसको बचाने के लिए पानी में नहीं उतारे।

वहीं, मौजूद पुलिसकर्मी ने भी ठंडा पानी और अंदर सरिया होने की बात कहा कर पानी में जाने से मना कर दिया, लेकिन युवराज के पिता राजकुमार मेहता अपने बेटे की जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे। पर, कोई भी पानी में जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद वह युवराज को बचाने के लिए मुनेंद्र रस्सी बांध कर पानी में उतर गया, लेकिन आधे घंटे तक तलाश करने के बाद भी युवराज नहीं मिला।

घटना की पूरी जानकारी चश्मदीद मुनेंद्र ने मीडिया और आम लोगों बयान दिए तो पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे थाने बुला लिया। वहीं, उसका कहना है कि थाने बुलाने के बाद पुलिस ने 5 घंटे तक उसे थाने में बैठाए रखा। इसके बाद पुलिस और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, उन्हें बिल्डर से अपनी जान पर खतरा महसूस हो रहा है। मुनेंद्र का आरोप है कि बड़े बिल्डर खुद को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट के श्रेय पर सियासत तेज, सीएम योगी के बयान से महेश शर्मा को मिली बढ़त

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को बुलंदशहर में हुई रैली ने गौतमबुद्ध...

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज जेपी...