Home राजस्थान मेरा गाँव, मेरी पहचान पौधारोपण हरित गाँव हुनर शक्ति फाउंडेशन
राजस्थान

मेरा गाँव, मेरी पहचान पौधारोपण हरित गाँव हुनर शक्ति फाउंडेशन

Share
Share

धौलपुर। हरित पर्यावरण संरक्षण के उद्धेश्य से हुनर शक्ति फाउंडेशन संस्था के द्वारा आज दिनाँक 08 अगस्त 2026 दिन शनिवार को ग्राम पंचायत नाहिला के गाँव आछेलाल में प्राचीन हनुमान मंदिर पर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मेरा गाँव मेरी पहचान” पौधारोपण अभियान गत वर्ष से निरंतर अग्रसर है इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि गाँव को हरित स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है संस्था प्रमुख प्रशांत शर्मा ने बताया इस
अभियान के तहत दूरगामी लक्ष्यों को प्राप्त करना है ग्रामीणों युवाओं महिलाओं एवं बच्चों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गाँव के सार्वजनिक स्थानों विद्यालय परिसर सड़क किनारे सामुदायिक क्षेत्रों तथा उपलब्ध उपयुक्त स्थानों पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल पौधे लगाने का संदेश दिया जा रहा है संस्था का मानना है कि प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति का उपहार है संस्था सचिव नीरज झा ने बताया
“मेरा गाँव मेरी पहचान” अभियान में महिलाओं के द्वारा एवं ग्रामीणों के साथ साथ मंदिर के पुजारी एवं अन्य लोगों ने जन भागीदारी निभायी जिसके लिए संस्था के प्रतिनिधियों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया महिला शक्ति का हमारे साथ जुड़ना सौभाग्य की बात है साथ ही इस अभियान को सफल बनाएं जाने की अपील भी की जा रही है कि गाँव को केवल रहने का स्थान नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारी और पहचान मानें एक परिवार–एक पौधा और एक व्यक्ति–एक वृक्ष की भावना के साथ अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हुनर शक्ति फाउंडेशन का विशेष जोर “पौधा लगाएँ और उसकी जिम्मेदारी निभाएँ” पर है पौधारोपण के बाद नियमित पानी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है इससे लगाए गए पौधों के जीवित रहने और भविष्य में वृक्ष बनने की संभावना बढ़ेगी संस्था ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में नेतृत्व करने तथा बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का आह्वान किया है विद्यालयों और ग्रामीण समुदायों में पर्यावरण जागरूकता के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को पेड़-पौधों जल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी जाएगी देशभर में भी वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है हाल ही में “वृक्ष मित्र” जैसे अभियानों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया है
हुनर शक्ति फाउंडेशन का संदेश स्पष्ट है—“गाँव हरा होगा तो भविष्य सुनहरा होगा” संस्था ने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि वे अपने गाँव की पहचान को हरियाली से जोड़ें और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लें
मेरा गाँव मेरी पहचान हर घर की जिम्मेदारी हर आँगन की हरियाली और हर हाथ में पौधा कार्यक्रम मे रामू सिंघानिया संजीव विमलेश देवी रिंकी प्रवीन पिंकी संतो देवी राजाबेटी उर्मिला सुनीता कमलेश आदि लोगों ने उपस्थित होकर पौधारोपण मे भागीदारी निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पार्वती बांध हुआ लबालब, 4 गेट खुले — 4401 क्यूसेक पानी की निकासी, निचले इलाकों में अलर्ट

धौलपुर। जिले के सबसे बड़े पार्वती बांध आंगई से रविवार सुबह बड़ी खबर सामने आई है कैचमेंट में लगातार बारिश से बांध का...

मतदान दिवस को रहेगा अवकाश

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी नपा श्रीनिधि बी टी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों के...

Related Articles

नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रथम चरण के मतदान को लेकर धौलपुर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण,...

कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन

धौलपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को...