Home राजस्थान भीलवाड़ा में जुटेंगे देशभर के सर्जन, सितंबर में RAMAS-2026 का महासम्मेलन
राजस्थान

भीलवाड़ा में जुटेंगे देशभर के सर्जन, सितंबर में RAMAS-2026 का महासम्मेलन

Share
Share

500 से ज्यादा विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक सर्जरी पर मंथन, लाइव ऑपरेशन से लेकर रोबोटिक सर्जरी और AI तक होंगे खास सत्र

भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) राजस्थान एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स (RAMAS) का 18वां वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन RAMAS-2026 सितंबर में भीलवाड़ा में होगा। कृष्णा हॉस्पिटल सम्मेलन का सचिवालय रहेगा और भीलवाड़ा के सर्जन्स संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। सम्मेलन में राजस्थान सहित देशभर से 500 से अधिक सर्जन्स, विशेषज्ञ और रेजिडेंट डॉक्टर्स के शामिल होने की संभावना है।

मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. कैलाश काबरा ने कहा कि मिनिमल एक्सेस यानी की-होल सर्जरी ने आधुनिक चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। बड़े चीरे के बजाय छोटे छिद्रों से कैमरा और विशेष उपकरणों के जरिए की जाने वाली इस सर्जरी से चयनित मरीजों में ऑपरेशन के बाद दर्द कम होने, अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि घटने और जल्द सामान्य दिनचर्या में लौटने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि RAMAS-2026 का उद्देश्य नई सर्जिकल तकनीकों और विशेषज्ञों के अनुभवों को चिकित्सकों तक पहुंचाने के साथ इनके लाभ आम मरीजों तक पहुंचाना है।

सम्मेलन में की-होल/लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, लाइव ऑपरेशन टेलीकास्ट, एडवांस्ड सर्जरी, लेजर प्रोक्टोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अत्याधुनिक विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। जयपुर, उदयपुर सहित विभिन्न शहरों के चयनित ऑपरेशन थिएटरों से लाइव सर्जरी का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

गॉल ब्लैडर स्टोन, जटिल अपेंडिक्स, विभिन्न प्रकार के हर्निया और जटिल आंतों की सर्जरी की आधुनिक तकनीकों पर लाइव एवं वीडियो सेशन, मास्टर वीडियो और पैनल डिस्कशन होंगे। वहीं पाइल्स, फिस्टुला, फिशर व पाइलोनाइडल साइनस के आधुनिक लेजर उपचार तथा स्त्री रोगों की मिनिमल एक्सेस सर्जरी पर भी विशेष सत्र होंगे।

डॉ. काबरा ने कहा कि देशभर से आने वाले विशेषज्ञ अपने ऑपरेटिव वीडियो, अनुभव और सर्जिकल कौशल साझा करेंगे। इससे विशेष रूप से युवा सर्जन्स और रेजिडेंट डॉक्टर्स को आधुनिक तकनीकों को समझने और अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा के सर्जिकल समुदाय के सामूहिक सहयोग से यह सम्मेलन राजस्थान में मिनिमल एक्सेस सर्जरी को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
सम्मेलन में RAMAS के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. ए.के. माथुर और स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. उमेश दत्ता शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन रहेगा। आयोजन समिति में डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. भूपत सोरानी, डॉ. पवन बंसल, डॉ. कैलाश भंडारी, डॉ. आर.एस. सोमानी सहित अन्य सर्जन्स प्रमुख जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

महात्मागांधी विद्यालय में बदहाली!जलभराव,गंदगी और पेयजल संकट से जूझ रहे नौनिहाल

धौलपुर। पुरानी छावनी। पुरानी छावनी स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में इन दिनों जलभराव, सफाई व्यवस्था और पेयजल की समस्या को लेकर गंभीर स्थिति...

छात्राओं और सुरक्षा सखियों ने जाना पुलिस का कामकाज: मनियां थाने में अनूठी पहल, डीएसपी खलील अहमद बोले— “डरें नहीं, बेझिझक करें संवाद”

धौलपुर। महिला सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में मनियां पुलिस थाने में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। थाने...

Related Articles

शाहपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शाहपुरा में हर्षोल्लास, उमंग...

तिरंगे की शान में गूंजा भीलवाड़ा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जिला

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने फहराया तिरंगा, शहीदों को नमन; 3 हजार...

रोजगार विभाग की उपलब्धियों का दिखा असर, 15,229 युवाओं का निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर की संयुक्त निदेशक श्रीमती...