Home राजस्थान छात्राओं और सुरक्षा सखियों ने जाना पुलिस का कामकाज: मनियां थाने में अनूठी पहल, डीएसपी खलील अहमद बोले— “डरें नहीं, बेझिझक करें संवाद”
राजस्थान

छात्राओं और सुरक्षा सखियों ने जाना पुलिस का कामकाज: मनियां थाने में अनूठी पहल, डीएसपी खलील अहमद बोले— “डरें नहीं, बेझिझक करें संवाद”

Share
Share

धौलपुर। महिला सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में मनियां पुलिस थाने में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। थाने में आयोजित सीएलजी बैठक और एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत सीनियर सिटीजन सहित स्कूल और कॉलेज की छात्राओं सहित ‘सुरक्षा सखियों’ को आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा और विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

​कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि मुसीबत के समय पुलिस सहायता कैसे ली जाए। इसके साथ ही, तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय और डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।

सीओ खलील अहमद ने छात्राओं और महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी मित्र और संरक्षक है। किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि बेझिझक पुलिस से संपर्क और संवाद स्थापित करें।

​सुरक्षा जागरूकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार गौतम, सुरक्षा सखियों और छात्राओं ने मिलकर थाना परिसर में पौधारोपण किया।

पुलिस की इस संवेदनशील और सकारात्मक पहल से क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भाव और पुलिस के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। छात्राओं ने इस अनुभव को बेहद उपयोगी और उत्साहवर्धक बताया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई-पनीर-मावा व कुकिंग ऑयल के लिए नमूने

त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सीएमएचओ डॉ मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई, मिठाई, पनीर, मावा एवं कुकिंग ऑयल के लिए गए नमूने,...

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे चश्मे, गत वर्ष 71 हजार से अधिक बच्चों को चश्मे वितरित किए गए

धौलपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत...

Related Articles

रोजगार विभाग की उपलब्धियों का दिखा असर, 15,229 युवाओं का निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर की संयुक्त निदेशक श्रीमती...

आरआर होम कॉलोनी में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी कनकपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरआर होम...

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर

भाजपा के आह्वान पर चार मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं...

आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा भीलवाड़ा

महाराणा प्रताप सभागार में गूंजे देशभक्ति गीत, छात्र-छात्राओं की जोशीली प्रस्तुतियों ने...