Home राजस्थान अधिवक्ताओं की राह हुई आसान, कोर्ट के पास डाक काउंटर शुरू
राजस्थान

अधिवक्ताओं की राह हुई आसान, कोर्ट के पास डाक काउंटर शुरू

Share
Share

जिला न्यायाधीश जैन समेत अतिथियों ने किया शुभारंभ, न्यायालयीन पत्राचार भेजना होगा आसान

भीलवाड़ा ( घनश्याम बोकोलिया) सेशन कोर्ट एवं अधिवक्ता चैंबर क्षेत्र में कार्यरत अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए फिनार्क लीगल, एडवोकेट्स चैंबर बिल्डिंग में भारतीय डाक विभाग के अधिकृत डाक बुकिंग काउंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला न्यायाधीश अभय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष एडवोकेट उम्मेदसिंह राठौड़ ने किया।
नए काउंटर पर Speed Post, Registered Post, Parcel सहित अधिकृत डाक सेवाओं की बुकिंग भारतीय डाक के अधिकृत सिस्टम से होगी तथा ग्राहकों को अधिकृत रसीद दी जाएगी। दोपहर 3:30 बजे तक बुक होने वाली डाक को उसी दिन हेड पोस्ट ऑफिस भेजने की व्यवस्था रहेगी।
काउंटर शुरू होने से अधिवक्ताओं को न्यायालयीन नोटिस, जवाब, दस्तावेज और कानूनी पत्राचार भेजने के लिए हेड पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत के साथ न्यायालयीन कार्य भी सुगम होगा।
अधिवक्ताओं की मांग पर शुरू हुई इस सुविधा के लिए जिला अभिभाषक संस्था के प्रयासों की सराहना की गई। एडवोकेट अजय नौलखा एवं नौलखा परिवार के सहयोग को भी अतिथियों ने उल्लेखनीय बताया।
काउंटर फिनार्क लीगल, एडवोकेट्स चैंबर बिल्डिंग, गली नंबर 4, गेट नंबर 2 के पास, सेशन कोर्ट रोड पर संचालित होगा। कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संस्था के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

SP कार्यालय के बाहर पेट्रोल से सनसनी,1.46 करोड़ की कथित ठगी ने युवक को उठाने पर मजबूर किया खौफनाक कदम

खुद पर पेट्रोल छिड़का, माचिस जलाने से पहले जवानों ने पकड़ा; एसपी के सामने रखी पूरी फरियाद भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) 1.46 करोड़ रुपए...

मुख्यमंत्री शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का विमोचन किया

मांडल/ भीलवाड़ा : (घनश्याम बोकोलिया)महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का...

Related Articles

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट...

जिला परिवहन अधिकारी ने फहराया तिरंगा

धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा...