धौलपुर। पुरानी छावनी। पुरानी छावनी स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में इन दिनों जलभराव, सफाई व्यवस्था और पेयजल की समस्या को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। विद्यालय परिसर में पानी जमा होने से विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालयपरिसर में जलभराव
स्कूल परिसर में पानी जमा होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ने के साथ-साथ विद्यालय का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
सफाई व्यवस्था पर सवाल
विद्यालय में नियमित एवं समुचित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का माहौल बना हुआ है। विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल परिसर की नियमित सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बच्चों को शुद्धपेयजल की दरकार विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शुद्ध एवं पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं हो पाने की समस्या भी सामने आ रही है। नौनिहालों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। जिम्मेदार अधिकारियों से समाधान की मांग स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों से विद्यालय का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, नियमित सफाई व्यवस्था और बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
Leave a comment