Home राजस्थान तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर
राजस्थान

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर

Share
Share

भाजपा के आह्वान पर चार मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा; विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सिंधी समाज का सम्मान

भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में चार अलग-अलग स्थानों से निकली तिरंगा यात्राओं ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। सुभाष, शास्त्री, प्रताप और गणेश मंडल के नेतृत्व में निकली वाहन रैलियों में हजारों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से शहर गूंज उठा।

सभी यात्राएं प्रमुख मार्गों से होती हुई भाजपा जिला कार्यालय पहुंचीं, जहां विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी आयोजित हुई। राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा यात्रा महज कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की गहरी भावनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन है।

सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि 1947 का विभाजन इतिहास का ऐसा काला अध्याय है, जिसमें लाखों परिवारों ने विस्थापन, अत्याचार और असहनीय पीड़ा झेली। उनके बलिदान और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सिंधी समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान:-

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा की ओर से शहर के सिंधी समाज के प्रबुद्धजनों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, पूर्व महापौर राकेश पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेवाड़ा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, विविधता और राष्ट्रीय गौरव का जीवंत प्रतीक है और तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चातुर्मास में दादू आश्रम फुलेरा में गूंज रही दादूवाणी, कथा-सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। श्री दादू आश्रम फुलेरा में चातुर्मास के दौरान दादूवाणी कथा, सत्संग एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव...

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी उप शाखा के चुनाव सम्पन्न

धौलपुर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संघ पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य...

Related Articles

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, फोटो-वीडियोग्राफी के लिए भी लेनी होगी अनुमति

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और खामियों...

देशभक्ति और संगीत के सुरों से सजी “जश्न-ए-आजादी” की यादगार शाम

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “गीत गाता चल परिवार”, धौलपुर द्वारा...

बजरंग दल ने बनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

धौलपुर। विभाजन स्मृति और देश की एकता पर जोर देते हुए बजरंग...