जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी कनकपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरआर होम कॉलोनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
समारोह में कॉलोनी के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया और कॉलोनीवासियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में कॉलोनाइजर भागीरथ चरण, एमएल चौधरी, रघुवेंद्र सिंह राठौड़, समिति पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर भागीरथ चरण ने कहा कि आपसी भाईचारा और एकता समाज की मजबूती का आधार है। सभी को मतभेद भुलाकर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।
एमएल चौधरी ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनाने का आह्वान किया।
समारोह के समापन पर कॉलोनीवासियों ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आरआर होम कॉलोनी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।
Leave a comment