Home राजस्थान स्वतंत्रता दिवस पर महिला सशक्तिकरण की पहल, जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें, संस्था के तरफ से असहाय एवं विधवा महिलाओं को रोजगार देने का कार्य देते हुए संस्था ने अहम भूमिका निभाई
राजस्थान

स्वतंत्रता दिवस पर महिला सशक्तिकरण की पहल, जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें, संस्था के तरफ से असहाय एवं विधवा महिलाओं को रोजगार देने का कार्य देते हुए संस्था ने अहम भूमिका निभाई

Share
Share

माधोराजपुरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मोहब्बतपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक उत्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सूक्ष्म विकास संस्था, जयपुर की ओर से पांच ग्रामों में चयनित विधवा एवं असहाय परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिंगर सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

पुलिस थाना रेनवाल मांजी के सहायक उप पुलिस निरीक्षक धर्मवीर एवं रमेश कुमार ने लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कीं। इस पहल से महिलाओं को घर पर ही रोजगार का अवसर मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में सूक्ष्म विकास संस्था के सदस्य अजय खट्टर, प्रवीण शर्मा एवं सचिव मनु शर्मा मौजूद रहे। प्रधानाचार्या सुनीता गोसाई के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक कैलाश चौधरी, सुरेश चौधरी सहित अन्य ग्रामीण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

संस्था की इस पहल की ग्रामीणों एवं लाभार्थी महिलाओं ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी उप शाखा के चुनाव सम्पन्न

धौलपुर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संघ पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य...

सैंपऊ थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में किया खुलासा

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस व वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ मनोहर लाल मीना...

Related Articles

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, फोटो-वीडियोग्राफी के लिए भी लेनी होगी अनुमति

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और खामियों...

देशभक्ति और संगीत के सुरों से सजी “जश्न-ए-आजादी” की यादगार शाम

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “गीत गाता चल परिवार”, धौलपुर द्वारा...

बजरंग दल ने बनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

धौलपुर। विभाजन स्मृति और देश की एकता पर जोर देते हुए बजरंग...