Home राजस्थान ग्रामीण समस्याओं पर प्रशासन मौन क्यों? जनता के सवालों का जवाब कौन देगा?
राजस्थान

ग्रामीण समस्याओं पर प्रशासन मौन क्यों? जनता के सवालों का जवाब कौन देगा?

Share
Share

2026 नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए ग्रामीण समस्या के समाधान कौन करेगा, प्रशासन मौन क्यों है, सारी सवाल का जवाब पत्रकार अधिकारियों से वार्तालाप करके जनता को देता है, न्यूज़ के माध्यम से उत्तर। ग्रामीण पत्रकार आखिर किसके लिए पत्रकारिता कर रहा है?

जयपुर। डब्लू गोस्वामी 23 अगस्त ग्रामीण पत्रकारिता आज भी लोकतंत्र की जमीनी आवाज बनी हुई है। गांव-कस्बों की समस्याओं, आमजन की परेशानियों और स्थानीय मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद सवाल उठता है कि ग्रामीण पत्रकार आखिर किसके लिए पत्रकारिता कर रहा है—जनता के लिए या किसी अन्य दबाव में?
ग्रामीण पत्रकार को खबर का माध्यम नहीं, ईये समझना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनता की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास पूरी करने की कोशिश करता है। सरकार के रीति-नीति, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक लापरवाही जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर वह आमजन की आवाज बनता है।
जनता की समस्या उठाकर उजागर करते हैं, लेकिन जनता ही खामोश क्यों?
जब गांव की समस्याओं को पत्रकार सामने लाता है तो कई बार जनता स्वयं आगे आने से बचती है। शिकायत करने या अपनी बात खुलकर रखने में लोग संकोच करते हैं। ऐसे में पत्रकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती के सामने होती है, वह समस्या को तथ्यात्मक रूप से सामने लाए तो कैसे लाएं, और संबंधित अधिकारियों तक जनता की आवाज पहुंचाए।
बदलाव की पहली आवाज जनता को आगे आने पड़ेगा,
पत्रकार अकेले व्यवस्था नहीं बदल सकता। बदलाव के लिए जनता की भागीदारी भी जरूरी है। यदि आमजन अपनी समस्याओं को लेकर जागरूक हो और पत्रकार को तथ्य व सहयोग उपलब्ध कराए, तो मुद्दों को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सकता है।
पत्रकार अकेला बदलाव नहीं ला सकता।
पत्रकार का दायित्व है कि वह समाज की समस्याओं को सामने लाए और प्रशासन से सवाल करे, लेकिन समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पत्रकार और जनता के बीच सहयोग से ही स्थानीय समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।
ग्रामीण पत्रकारिता की असली ताकत जनता का विश्वास है। जब जनता अपनी समस्याओं को खुलकर पत्रकार के सामने रखेगी और पत्रकार निष्पक्षता से उनकी आवाज उठाएगा, तभी पत्रकारिता का उद्देश्य सार्थक होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा प्रभाग (RERF) जयपुर जिले के सांभरलेक शाकंभरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के...

Related Articles

आगामी नगर निकाय चुनाव एवं त्यौहारों को लेकर बाड़ी कोतवाली थाने में CLG बैठक आयोजित

धौलपुर। बाड़ी आगामी नगर निकाय चुनाव एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण...

बहुमत के साथ कांग्रेस का नगर परिषद में बोर्ड बनेगा- प्रभारी रवीन बुडानिया

धौलपुर। निकाय चुनाव प्रभारी ने टिकट आवेदनकर्ताओं से किया सीधा संवाद निकाय...

जल भराव से बिगड़े हालात, 25 परिवारों का आवागमन बाधित

धौलपुर। जिले के मांगरोल गांव में पिछले लगभग डेढ़ महीने से पोखर...

भवा साहब का बाग में हुई रात्रि में ताला तोड़कर नकबजनी के मामले का खुलासा,नकबजनी मामले में शामिल शातिर 3 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस...