Home राजस्थान जल भराव से बिगड़े हालात, 25 परिवारों का आवागमन बाधित
राजस्थान

जल भराव से बिगड़े हालात, 25 परिवारों का आवागमन बाधित

Share
Share

धौलपुर। जिले के मांगरोल गांव में पिछले लगभग डेढ़ महीने से पोखर का गंदा पानी मुख्य मार्गों पर जमा होने से ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव विकराल रूप ले चुका है, जिससे करीब 25 घरों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। इस समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए उनकी कार्यशैली की कटु आलोचना की है। ​स्थानीय निवासियों में एदल राजपूत सोनू राजपूत सुल्तान सिंह, मुन्नी देवी और माताप्रसाद राजपूत ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि पिछले 20 – 25 दिनों से गांव का मुख्य रास्ता जलमग्न है। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), आंगनबाड़ी केंद्र और स्थानीय मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पूरी तरह बाधित हो चुके हैं। ​स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोज गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसों का डर बना रहता है। जगह-जगह रुके गंदे पानी के कारण मच्छर और जहरीले कीड़े पनप रहे हैं, जिससे गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। 25 परिवारों का संपर्क कटने से दैनिक उपभोग की वस्तुओं की आपूर्ति और आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचना भी बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।
​ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पंप लगाकर जल निकासी कराई जाए और सड़क की मरम्मत कर ग्रामीणों को इस नारकीय जीवन से राहत दिलाई जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा प्रभाग (RERF) जयपुर जिले के सांभरलेक शाकंभरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के...

Related Articles

आगामी नगर निकाय चुनाव एवं त्यौहारों को लेकर बाड़ी कोतवाली थाने में CLG बैठक आयोजित

धौलपुर। बाड़ी आगामी नगर निकाय चुनाव एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण...

बहुमत के साथ कांग्रेस का नगर परिषद में बोर्ड बनेगा- प्रभारी रवीन बुडानिया

धौलपुर। निकाय चुनाव प्रभारी ने टिकट आवेदनकर्ताओं से किया सीधा संवाद निकाय...

भवा साहब का बाग में हुई रात्रि में ताला तोड़कर नकबजनी के मामले का खुलासा,नकबजनी मामले में शामिल शातिर 3 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस...